नाराजगी: सरकार ने की संपत्ति कर के लिए विशेष उपायुक्त की नियुक्ति

सरकार ने की संपत्ति कर के लिए विशेष उपायुक्त की नियुक्ति
परतुर नगर परिषद के मुख्याधिकारी गंगाधर पेंटे को सौंपा अमरावती का जिम्मा

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अमरावती मनपा द्वारा मनमाने तरीके से संपत्ति कर वृद्धि को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। हालांकि इससे पहले जिले के पालकमंत्री व राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मनपा द्वारा बढ़ाए गए संपत्ति कर पर स्थगिति देने के बाद नए प्रशासक ने अपने कार्यकाल में फिर संपत्ति कर में वृद्धि की। आखिरकार राज्य सरकार ने अमरावती मनपा में कर संकलन व निर्धारक अधिकारी के रूप में विशेष उपायुक्त नियुक्त किया है और इस पद पर जालना जिले के परतुर नगरपालिका के मुख्याधिकारी गंगाधर शंकरराव पेंटे की नियुक्ति की गई है। जिससे मनपा में अब तीन उपायुक्त होंगे। विशेष यह है कि अमरावती मनपा के इतिहास में संपत्ति कर निर्धारन के लिए पहली बार किसी उपायुक्त की नियुक्ति सरकार को करनी पड़ी।

उल्लेखनीय है कि 1983 को अमरावती मनपा स्थापित की गई है और वर्ष 2003 में मनपा का अाकृति बंद घोषित हुआ था। उसके बाद अमरावती मनपा क्षेत्र में मकानों को टैक्स लगाना, नए बनाए गए मकानों के निर्माणकार्य का मूल्यांकन कर उस पर कर निर्धारित करना। आदि निर्णय मनपा सभागृह में कई बार लिए। हालांकि मनपा द्वारा जब कभी संपत्ति कर वृद्धि की गई उस समय विरोधियों ने विरोध में आवाज भी उठाई। इससे पूर्व के निगमायुक्त और मनपा के प्रशासक डा प्रवीण आष्टीकर ने पहली बार मनपा क्षेत्र के निर्माणाधीन मकानों का असेसमेंट करने की जिम्मेदारी एक कंपनी को दी। इस कंपनी ने अमरावती व बडनेरा क्षेत्र के मकानों का असेसमेंट भी किया। मनपा ने मकानों को टैक्स भी लगाए। लेकिन टैक्स वृद्धि के इस निर्णय के विरोध में विरोधियों ने आवाज उठाई।


Created On :   30 Sept 2023 5:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story