- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- कुछ दिन से जारी गर्मी पर दो दिन के...
मौसम: कुछ दिन से जारी गर्मी पर दो दिन के लिए लग सकता है ब्रेक, हुई बूंदाबांदी

डिजिटल डेस्क, नागपुर. पिछले कुछ दिन से जारी गर्मी पर दो दिन के लिए ब्रेक लग सकता है। अलग-अलग दिशा से आ रही नमी युक्त हवा के कारण गरज केे साथ बारिश की संभावना बढ़ गई है। नागपुर जिले में रविवार 7 अप्रैल को गरज के साथ सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। माना जा रहा है कि तापमान में भी कमी आ सकती है। शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
ओलावृष्टि भी हो सकती है
मौसम विभाग के अनुसार, वातावरण में नमी तैयार होने से मौसम का मिजाज बदल रहा है। सोमवार के दिन गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बारिश होने से तापमान में कमी आकर गर्मी से राहत मिलेगी। नागपुर समेत पूरे विदर्भ में तापमान में कमी आएगी। विदर्भ के कुछ जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है।
Created On :   7 April 2024 5:11 PM IST
Next Story













