नागपुर: 17 से संघ का तृतीय वर्ष शिक्षा वर्ग, कई क्षेत्र में रुचि के अनुसार काम का सीखेंगे पाठ

17 से संघ का तृतीय वर्ष शिक्षा वर्ग, कई क्षेत्र में रुचि के अनुसार काम का सीखेंगे पाठ
  • बदलाव व नया पाठ्यक्रम
  • 25 दिन का वर्ग

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का तृतीय वर्ष शिक्षा वर्ग 17 मई 2024 से आरंभ होगा। 10 जून को समापन होगा। इस बाद इस शिक्षा वर्ग का नाम बदलकर कार्यकर्ता विकास वर्ग द्वितीय रखा गया है। प्रतिवर्ष आयोजित होनेवाले इस अखिल भारतीय स्तर के वर्ग में देश भर से स्वंसेवक, पूर्व के सभी वर्गों के प्रशिक्षण प्राप्त कर अंतिम प्रशिक्षण वर्ग के लिए नागपुर आते हैं। वर्ग में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा विविध क्षेत्रों के विशेषज्ञों का मार्गदर्शक व्याख्यान होता है।

बदलाव व नया पाठ्यक्रम

संघ के तृतीय वर्ष शिक्षा वर्ग को सामान्य शिक्षा व्यवस्था की दृष्टि से स्नातक की शिक्षा कहा जा सकता है। प्राथमिक शिक्षा वर्ग विविध प्रांतों में होते हैं। लेकिन तृतीय वर्ग शिक्षा वर्ग नागपुर में ही होता है। इसमें देश भर से जिला स्तर पर चुने हुए कार्यकर्ता प्रशिक्षण के लिए आते हैं। प्रशिक्षण के बाद स्वयंसेवक , संघ कार्यकर्ता के तौर पर तैयार हो जाता है। बाद में उसे विविध क्षेत्र में कार्य करने का दायित्व दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि संघ संगठन व कार्यों में विविध तरह से बदलाव कर रहा है। लिहाजा 98 साल बाद पिछले वर्ष से संघ के शिक्षा कार्य में भी बदलाव हो रहा है। नए पाठ्यक्रम तैयार किए गए हैं। स्वयंसेवक को सामान्य शिक्षा के साथ जिस क्षेत्र में काम करने की रुचि होगी उस क्षेत्र में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। किसान, पत्रकार, आईटी, मेडिकल, कारपोरेट, राजनीति, अभियांत्रिकी सहित विविध क्षेत्रों के कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेंगे।

25 दिन का वर्ग

संघ के शिक्षा वर्ग की अवधि भी कम हुई है। पहले संघ का प्रथम वर्ग 20 दिन का होता था। अब 15 दिन का होता है। तृतीय वर्ष शिक्षा वर्ग 25 दिन को होगा। पहले यह वर्ग 40 दिनों का होता था फिर 35 दिन व अब 25 दिन को हो रहा है।

Created On :   15 May 2024 1:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story