उपक्रम: निरंकारी मिशन का अंबाझरी उद्यान में स्वच्छ जल-स्वच्छ मन अभियान, किया श्रमदान

निरंकारी मिशन का अंबाझरी उद्यान में स्वच्छ जल-स्वच्छ मन अभियान,  किया श्रमदान
  • परिसर से प्लास्टिक कचरा, बोतलें, डिस्पोजल, अपशिष्ट पदार्थ हटाए
  • अनावश्यक खरपतवार को भी साफ किया
  • जल संरक्षण एवं जल स्वच्छता पर किया मार्गदर्शन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। निरंकारी मिशन की सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के मार्गदर्शन में ‘अमृत प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल-स्वच्छ मन’ अभियान अंबाझरी उद्यान परिसर में चलाया गया। संत निरंकारी सेवादल के क्षेत्रीय संचालक रोशनलाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी का सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। गजानन महल्ले, सहायक आयुक्त स्वच्छता तथा योगेश बसनवार, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक उपस्थित थे। निरंकारी सेवादल, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सदस्यों और साधुसंगत ने बड़ी संख्या में भाग लिया। परिसर से प्लास्टिक कचरा, बोतलें, डिस्पोजल, अपशिष्ट पदार्थ और अनावश्यक खरपतवार आदि को साफ किया गया। अतिथियों ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि मिशन ने जल संरक्षण एवं जल स्वच्छता की कल्याणकारी परियोजना के माध्यम से प्रकृति संरक्षण हेतु एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

पद्मा नगर में दिव्यांग छात्रों के विद्यालय का उ‌द्घाटन : एकता बहुउद्देशीय एजुुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित जीवनरक्षा मतिमंद निवासी विद्यालय एवं श्री किसन मूकबधिर निवासी विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जीवनरक्षा मतिमंद निवासी विद्यालय में पद्मा नगर, नारी रोड विद्यालय के नवनिर्मित वास्तु का उद्घाटन अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मतिमंद एव मूकबधिर छात्रों द्वारा स्वागत नृत्य तथा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विशेष सहयोग से निर्मित शिक्षा के मंदिर में समरूपण ग्रुप के सभी सदस्यों, भारतीय जैन संघटना के सभी सहयोगकर्ताओं तथा नवोदय बिजनेस एसोसिएशन के सदस्यों तथा अतिथियों का दिव्यांग छात्रों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

समरूपण ग्रुप नागपुर की अध्यक्ष मधु सिंगी तथा प्रमिला मुनोत ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिव्यांग छात्रों की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। कार्यक्रम में अंजलि राऊत, डॉ. प्रियंका गांधी, रजनी शहलोत, सुश्री सुषमा अग्रवाल, मंजू नीमा, कोमल अंबादे, मनोहरलाल आहुजा, वासुदेव अग्रवाल, नारायण पराते, उमेश कोठारी, शैलेंद्र लष्करे, रजनीश जैन, केतन सेठिया, अलका चहांदे तथा मूकबधिर विद्यालय की शाला प्रमुख प्रतिभा उंदिरवाडे उपस्थित थे। इस अवसर पर मिठाई, फल और नाश्ता वितरित किया गया। संस्था के संस्थापक किसन चहांदे तथा संचालक रमेश कुमार कोचर ने आभार माना। संचालन एकता चहांदे तथा पिंटेश महंत ने किया। प्रास्ताविक राजेश सुहाम ने किया। आभार लीलाधर नागडे ने माना। इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के कर्मचारी उपस्थित थे।


Created On :   28 Feb 2024 11:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story