मौसम: कल से तापमान और गिरने की संभावना

कल से तापमान और गिरने की संभावना
दिन व रात का तापमान औसत से नीचे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पश्चिम-विक्षोभ के कारण तापमान में कमी आ रही है। दिन व रात का तापमान आैसत से नीचे आने से ठंड अपना असर दिखा रही है। आैसत से अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

सर्द हवाएं अभी बाकी हैं : मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ बन रहा है। पश्चिम विक्षोभ हिमालय में जाने के बाद उत्तर भारत में बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी के बाद जब बर्फ पिघलना शुरू होगा, तो यहां कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पश्चिम विक्षोभ जितना तगड़ा बनेगा, उतनी ज्यादा कड़ाके की ठंड पडेगी। 18 दिसंबर तक दिन व रात का तापमान इतना ही बने रहने की संभावना है। 18 दिसंबर के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। तापमान गिरने से लंबे समय से अलमारी में पड़े गर्म कपड़े बाहर निकलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अभी तक उत्तर भारत से सर्द हवाआें का आना शुरू नहीं हुआ है। बर्फबारी के बाद सर्द हवाएं आएंगी आैर न्यूनतम तापमान गिरेगा। पश्चिम विक्षोभ कितना तगड़ा बनेगा, इस पर अभी कुछ कह नहीं सकते।

Created On :   17 Dec 2023 6:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story