आग: नागपुर के बायोडायवर्सिटी पार्क में लगी आग, 10 हेक्टेयर क्षेत्र जल कर खाक

नागपुर के बायोडायवर्सिटी पार्क में लगी आग, 10 हेक्टेयर क्षेत्र जल कर खाक
  • अग्निशमन विभाग की 6 गाड़ियां पहुंचीं घटनास्थल पर
  • 50 से ज्यादा वन विभाग के कर्मचारियों ने पाया नियंत्रण
  • जलती सिगरेट, बीड़ी फेंकने से आग लगने की आशंका

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गर्मी का आगाज होते ही खुले मैदान की हरी घास सूख गई है। इनमें कभी-भी आग लग सकती है। मंगलवार की दोपहर में ऐसी ही घटना हुई। वन विभाग के अंबाझरी बायोडायवर्सिटी पार्क में आग अचानक आग लग गई। घटना में 10 हेक्टेयर जंगल खाक हो गया। अग्निशमन विभाग की 6 गाड़ियां व वन विभाग के 50 कर्मचारियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है, लेकिन यहां लगे इलेक्ट्रिक तारों से स्पार्किंग के कारण या फिर बाहर से किसी व्यक्ति द्वारा जलती सिगरेट, बीड़ी फेंकने से आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वन विभाग इसकी जांच कर रहा है।

पर्यटक सैर करने आते हैं : शहर के अंबाझरी परिसर में वन विभाग ने जैवविविधता पार्क का निर्माण किया है, जो कि 756 हेक्टेयर के करीब है। इस गार्डन में पर्यटकों के लिए साइकिल व ई-स्कूटर रखे हैं, जिसकी सहायता से पर्यटक यहां सैर करते हैं। परिसर में विभिन्न प्रजाति के पक्षी भी देखने मिलते हैं। मंगलवार को पार्क में गश्त लगाने वाले कर्मचारियों को धुआं उठता दिखाई दिया। वे जब तक घटनास्थल पर पहुंचते आग धधकने लगी थी। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस, सुगत नगर, सक्करदरा, त्रिमूर्ति नगर आदि जगहों से 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 3 घंटे की मशक्कत की गई। वन विभाग के 50 से ज्यादा कर्मचारियों ने फायर ब्लोअर की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। 5 से 6 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया।

कारण पता नहीं चला है : आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। मैदानी क्षेत्र में आग लगी है, जिसमें केवल घास जला है। 5 बजे तक आग पर नियंत्रण पाया गया था। -डॉ. भारतसिंह हाड़ा, उपवनसंरक्षक (प्रादेशिक), वन विभाग नागपुर

कारण पता नहीं चला है : आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। मैदानी क्षेत्र में आग लगी है, जिसमें केवल घास जला है। 5 बजे तक आग पर नियंत्रण पाया गया था। -डॉ. भारतसिंह हाड़ा, उपवनसंरक्षक (प्रादेशिक), वन विभाग नागपुर

Created On :   13 March 2024 5:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story