एग्जीबिशन: सरकार बचत गटों को सशक्त बना रही : अदिति तटकरे

सरकार बचत गटों को सशक्त बना रही : अदिति तटकरे
एग्रो विजन' कृषि प्रदर्शनी में महिलाओं का मार्गदर्शन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि राज्य सरकार महिला बचत गटों के सुदृढ़ीकरण एवं सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। बचत गटों के आंदोलन के माध्यम से महिलाएं एक साथ आई हैं और उन्हें प्रगति का रास्ता मिल गया है। मंत्री तटकरे दाभा में ‘एग्रो विजन' कृषि प्रदर्शनी में महिला बचत गटों के सम्मेलन में मार्गदर्शन करते हुए बोल रही थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितीन गडकरी ने की।

श्रीमती तटकरे ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग बचत गटों को हर संभव सहायता प्रदान करने में अग्रणी रहेगा, जिला योजना निधि का 3 प्रतिशत बचत गटों की नई परियोजनाओं के लिए प्रदान किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महिला बचत गटों को व्यापार उद्योग में सफल होने के लिए उच्च गुणवत्ता, स्वच्छता, तैयार उत्पादों की अच्छी पैकेजिंग के साथ-साथ ब्रांडिंग, मार्केटिंग और विज्ञापन सुनिश्चित करने का मंत्र दिया। बचत गटों के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने वाली दो पुस्तकें का प्रकाशन किया गया तथा विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मनपा उपायुक्त विशाल वाघ ने आयोजन की जानकारी दी। सुधाकर इंगोले ने आभार माना।

स्टॉलों का निरीक्षण किया: महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने ‘एग्रो विजन' कृषि प्रदर्शनी में बचत गटों के लिए सर्वाधिक स्टॉल रखने के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया। रंजन वानखड़े, आशीषकुमार बागड़े, प्रवीण पडोले, अश्विनी जिचकार, आशीष बागड़े, निलेश डांगे, प्रवीण पडोले और बड़ी संख्या में बचत गटों की महिलाएं उपस्थित थीं।

Created On :   28 Nov 2023 6:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story