उपलब्धि: यशवर्धन ने कराटे में जीता गोल्ड मेडल

यशवर्धन ने कराटे में जीता गोल्ड मेडल
टूर्नामेंट में गोल्ड पाने वाला नागपुर का पहला बालक

डिजिटल डेस्क, नागपुर। 7 साल के यशवर्धन एस. ठोसरे ने 19 नवंबर को दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन सब-जूनियर नेशनल टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने 25 केजी कुमिते वर्ग में यह जीत हासिल की। वह टूर्नामेंट में जीतने वाले नागपुर के पहले बच्चे और इस साल के महाराष्ट्र के पहले गोल्ड मेडलिस्ट बने हैं। वह सेंसेई मोहित पंड्या, सेंसेई हिमांशु दाने और सेंसेई क्रुनाल बोरकर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेते हैं। एनएसकेए इंडिया के चीफ इंस्ट्रक्टर सेंसेई संजय इंगोले ने उन्हें बधाई और आगे की टूर्नामेंट के लिये शुभकामनाएं दी हैं।

Created On :   1 Dec 2023 3:15 PM IST

Tags

Next Story