- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मेडिकल में युवक ने किया आत्महत्या...
मेडिकल में युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

- आत्महत्या का प्रयास
- स्वच्छतागृह में जाकर भीतर से दरवाजा बंद कर लिया
- फंदे पर लटकने ही वाला था, उसे ऊपर उठा लिया
- स्वच्छतागृह में जाकर भीतर से दरवाजा बंद कर लिया
डिजिटल डेस्क, नागपुर. शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल (मेडिकल) के मानसोपचार कक्ष में भर्ती एक युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस युवक ने स्वच्छतागृह में जाकर भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर संदेह हुआ। ब्रदर व डॉक्टर ने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया, तो युवक टी-शर्ट से खुद को फांसी लगाने का प्रयास करता दिखाई दिया। ब्रदर व डॉक्टर समय पर पहुंचने से उसकी जान बच गई।
संदेह हुआ, तब ब्रदर व डॉक्टर ने तोड़ा दरवाजा : जानकारी के अनुसार मेडिकल के मानसोपचार विभाग में 28 जून को प्रज्ज्वल वहाने नामक युवक को भर्ती किया गया। उसे विभाग के कक्ष क्र.-45 में रखा गया है। भर्ती के समय ब्रदर गुलफाम हुसैन व डॉ. दिव्यांशु सेवा में थे। प्रज्ज्वल का उपचार शुरु था। दोपहर 3 बजे वह स्वच्छतागृह में गया और भीतर से दरवाजा बंद कर दिया। इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। काफी देर तक वह बाहर नहीं आया, तो संदेह हुआ। प्रज्ज्वल के रिश्तेदारों ने इसकी जानकारी ब्रदर गुलफाम व डॉ. दिव्यांशु को दी। दोनों दौड़ते हुए स्वच्छतागृह की ओर गए और तुरंत दरवाजा तोड़ा। उस समय युवक ने टी शर्ट का एक सिरा ऊपर बांध दिया था।
फंदे पर लटकने ही वाला था, उसे ऊपर उठा लिया : दूसरे सिरे का फंदा बनाकर गले में लपेटा था। वह लटकने ही वाला था कि, ब्रदर और डॉक्टर ने उसके पैर पकड़कर उसे ऊपर उठा लिया। इससे उसकी जान बच गई। उसे पकड़कर बेड पर लाया गया। तुरंत उसका औषधोपचार किया गया। घटना की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी व पुलिस को दी गई। प्रज्जवल की जान बचने से उसके पिता ने ब्रदर व डॉक्टर के प्रति आभार प्रकट किया।
Created On :   3 July 2023 8:11 PM IST