नाशिक: जीप और कार के बीच जोरदार भिड़ंत, दो पुलिस कर्मचारियों की मौत, बंदोबस्त में लगी थी ड्यूटी

जीप और कार के बीच जोरदार भिड़ंत, दो पुलिस कर्मचारियों की मौत, बंदोबस्त में लगी थी ड्यूटी
  • बंदोबस्त से लौट रहे थे घर
  • दो पुलिस कर्मचारियों की मौत
  • दर्दनाक हादसा

डिजिटल डेस्क, नाशिक। वणी-नाशिक मार्ग के ओझरखेड शिवार के होटल श्रीहरी के पास मोड पर जीप और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हुई, जिसमें नाशिक शहर पुलिस दल के दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जिसमें एक महिला और पुरुष शामिल है। वणी पुलिस ने जीप चालक अरुण रामचंद्र गायकवाड के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने दी जानकारी के अनुसार बुधवार को प्रवासी यातायात करने वाली कालीपीली जीप (एम.एच.-15/ई-2132) नाशिक से वणी की दिशा में जा रही थी। इसी बीच कार क्र. (एम.एच.-15/डी.एम.-9183) नाशिक की दिशा में आ रही थी। दोनों वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई।

जिसमें कार में सवार पुलिसकर्मी ज्ञानेश्वर एन. रोंदल, उम्र 52 साल पुलिस मुख्यालय और रेणुका भिकाजी कदम (महिला पुलिस) गंभीर रूप से घायल हो गए । दोनों को वणी स्थित ग्रामीण रुग्णालय में दाखिल किया गया। जहां अधिकारी डॉ. सोनाली गायधनी ने जांच कर दोनों को मृत घोषित किया। दोनों बंदोबस्त में शामिल हुए थे। चैत्रोत्सव खत्म होने के बाद वह घर लौट रहे थे. दरमियान यह दुर्घटना हुई।


Created On :   24 April 2024 3:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story