- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नासिक
- /
- मंत्री गिरीश महाजन ने कहा - जिले के...
Nashik News: मंत्री गिरीश महाजन ने कहा - जिले के विकास के लिए वचनबद्ध है राज्य सरकार

- महाराष्ट्र राज्य स्थापना का 66 वां स्थापना दिवस संपन्न
- मंत्री गिरीश महाजन का बयान
- जिले के विकास के लिए वचनबद्ध है राज्य सरकार
Nashik News. जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि त्र्यंबकेश्वर में होनेवाला महाकुंभ स्वच्छ और हरित होगा। इसके लिए लोगों का सहियोग भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिले के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य शासन हर संभव प्रयास कर रही है। महाराष्ट्र राज्य स्थापना के 66 वें दिवस पर ध्वजारोहण समारोह किया गया। पुलिस संचलन मैदान पर गुरूवार 1 मई की सुबह महाजन ने मंच को संबोधित किया। इस दौरान संभाग आयुक्त डॉ. प्रवीण गेडाम, विशेष पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्रय कराले, पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक, जिलाधिकारी जलज शर्मा, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशिमा मित्तल, पुलिस अधीक्षक विक्रम देशमाने उपस्थित थे। इस दौरान पुलिस दल, गृह रक्षक दल, राज्य उत्पादन शुल्क, दमकल, नागरी संरक्षण दल, शहर पुलिस यातायात शाखा की टुकड़ी ने संचलन किया। इस मौके पर विविध पुरस्कारों का वितरण किया गया।
महाजन ने कहा की, नाशिक और त्र्यंबकेश्वर में वर्ष 2026- 2027 में सिंहस्थ कुंभ संपन्न होगा। जिसका जिला प्रशासन के माध्यम से नियोजन किया जा रहा हैं। विगत मार्च में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने त्र्यंबकेश्वर का जायजा लिया, साथ ही सिंहस्थ कुंभ के कामकाज का ब्यौरा लिया था। स्वच्छ और सुंदर, पर्यावरण पूरक कुंभ को गती दी जाएगी। कुंभ के लिए निर्माण होनेवाली बुनयादी सुविधाओं पर जोर दिया गया। कुंभ के नियोजन के लिए किसी प्रकार की कमी महसूस नहीं होगी। महाजन ने स्वच्छ और हरित कुंभ संंपन्न करने के लिए लोगों का सहियोग आवश्यक होने की बात कही। क्षेत्र त्र्यंबकेश्वर को तीर्थक्षेत्र का ‘अ’ दर्जा देने का निर्णय सरकार ने किया हैं। इस दौरान विधायक सीमा हिरे, महानगर पालिका आयुक्त मनीषा खत्री, अतिरिक्त आयुक्त करिष्मा नायर, सहायक जिलाधिकारी ओमकार पवार, अर्पित चौहान, अपर जिलाधिकारी बाबासाहेब पारधे, निवासी उपजिलाधिकारी राजेंद्र वाघ, उपजिलाधिकारी तुकाराम हुलावले, रवींद्र भारदे, शुभांगी भारदे सहित लोकप्रतिनिधी, अधिकारी व नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थें।
पानी बचाने के लिए प्रयास जरूरी
मंत्री महाजन ने कहा कि कुछ कस्बों, गांव, बस्तियों में जल किल्लत महसूस हो रही हैं। इस प्रकार के 78 गांव, कस्बों में टैंकर के माध्यम से जलापूर्ती की जा रही हैं। साथ ही दस गांवों के लिए कुंओ का अधिग्रहण किया गया हैं। जिले के कई बांधों में करीब 33 प्रतिशत जलभंडारण हैं। विगत वर्ष की तुलना में संतोषजनक होने की बात कही। इस दौरान मंत्री महाजन ने पानी बचाने के लिए प्रयास करना जरूरी होने का अवाहान किया।
महाजन ने कहा कि केंद्र सरकार के जलजीवन मिशन अंतर्गत जिला परिषद के माध्यम से 1 हजार 222 योजनाओं काम करने जा रही है। जिसमें एक हजार 296 गांव शामिल हैं। अबतक 6 लाख 70 हजार 936 परिवारों को जल कनेक्शन दिए हैं।
Created On :   2 May 2025 6:50 PM IST