Nashik News: बर्बादी की कगार पर प्याज की फसल, येवला में तूफानी बारिश, शेड गिरने से 1 घायल

बर्बादी की कगार पर प्याज की फसल, येवला में तूफानी बारिश, शेड गिरने से 1 घायल
  • तीन दिनों से तूफानी हवा के साथ जोरदार बारिश
  • प्राकृतिक अपदा के कारण ग्रामीणों का जनजीवन अस्तव्यस्त

Nashik News. जिले के येवला तहसील व शहर में विगत तीन दिनों से तूफानी हवा के साथ जोरदार बारिश हो रही है। इस प्राकृतिक अपदा के कारण ग्रामीणों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो रहा है। किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। शहर के गंगा दरवाजा परिसर के बैंक ऑफ इंडिया के सामने तूफानी बारिश के कारण एक पत्रे का शेड गिरने से नीचे दबकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोपहर के समय अचानक शुरू हुई जोरदार बारिश के कारण बैंक ऑफ इंडिया के सामने एक दुकान का पत्रे का शेड गिर गया। जिसके नीचे खड़े अशोक जाधव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना ध्यान में आने के बाद आसपास के नागरिक तत्काल मौके पर पहुंचे। जाधव को मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया।

किसानों का आर्थिक नुकसान

दूसरी ओर बारिश के कारण किसानों को भी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। अनेक किसानों ने कुछ दिनों पूर्व प्याज की फसल निकाली है और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, लगातार हो रही बारिश के कारण प्याज पानी से भिगने के कारण खराब होने की चिंता किसानों को सता रही है। विगत वर्ष गर्मी के प्याज के पौधे बारिश के कारण खराब हुए थे। परिणाम स्वरूप इस रबी मौसम के प्याज की बुआई का काम जारी था, जबकि देरी से हुई बुआई की प्याज निकालने की शुरुआत हो गई है। वातावरण की आर्द्रता और लगातार हो रही बारिश के कारण प्याज को फफूंदी लगने की संभावना जाताई जा रही है। इससे किसानों का नुकसान हो सकता है। अनेक किसानों ने प्याज चाली में रखी है। लेकिन, तेज हवा और जोरदार बारिश के कारण पानी के छिंटे चाल के अंदर पहुंचने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Created On :   16 May 2025 7:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story