Nasik News: नासिक के कुंभ में12 साल पहले भी संतों-लोगों ने बचाए थे 200 पेड़

नासिक के कुंभ में12 साल पहले भी संतों-लोगों ने बचाए थे 200 पेड़
‘तब भी हमने पेड़ बचाए, अब भी वही संकल्प'

Nasik News तपोवन क्षेत्र में पेड़ काटने का विवाद नया नहीं है। कुंभ 2015-16 के दौरान भी यहां 200 पेड़ काटने की तैयारी थी। लेकिन उस वक्त भी संत समाज और नागरिकों ने विरोध करके वृक्षों को बचा लिया। दिगंबर अखाड़े के अंतर्गत बटुक हनुमान खालसा के महंत महामंडलेश्वर बालकदास त्यागी महाराज की अग्रणी भूमिका रही।

बालकदास महाराज के अनुसार नागरिकों के विरोध के बाद एक भी पेड़ नहीं कटा। आज 12 साल बाद भी सभी पेड़ सुरक्षित हैं। वही पेड़ बड़े होकर अब तपोवन की हरियाली और सुंदरता को नई पहचान दे रहे हैं। फिलहाल तपोवन में 1800 पेड़ों की कटाई का प्रस्ताव है। संत समाज, पर्यावरण प्रेमी और सामाजिक संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। सबका कहना है कि एक भी पेड़ नहीं कटना चाहिए। सरकार क्या निर्णय लेती है, इस पर सबकी निगाहें हैं।

सुरक्षित हैं सारे पेड़ बालकदास महाराज : 12 साल पहले बचाए गए पेड़ों में पीपल, वट (बरगद), उमर, बेल, नीम सहित कई अहम प्रजातियों के पेड़ शामिल हैं। महाराज और उनके शिष्य आज भी इन पेड़ों की नियमित देखभाल कर रहे हैं। बालकदास महाराज कहते हैं, “हमने एक भी पेड़ नहीं कटने दिया। वे सारे पेड़ आज भी हमारी कुटिया के पास सुरक्षित खड़े हैं। तब भी हमने पेड़ बचाए थे। आज भी वही संकल्प है। तपोवन का कोई पेड़ हम कटने नहीं देंगे।”


Created On :   4 Dec 2025 10:30 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story