New Delhi News: भाजपा ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेतृत्व को घेरा, कहा- इससे नेतृत्व पर गंभीर नैतिक प्रश्न उठा

- कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर नैतिक प्रश्न उठता है
- मामला केवल कानूनी या राजनैतिक नहीं
New Delhi News. भाजपा ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल कानूनी या राजनैतिक नहीं, बल्कि कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर नैतिक प्रश्न उठाता है। भाजपा महासचिव तरुण चुग ने यहां कहा कि यह मामला 2013 में दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका के माध्यम से शुरू हुआ, जब मोदी सरकार सत्ता में नहीं थी। इसी मामले में कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी जमानत पर हैं।
चुग ने बताया कि हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड मामले में चार्टशीट फाइल की है। इसमें कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर नेशनल हेराल्ड मामले से जुड़े भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि केस से जुड़े लेन-देन में लगभग 142 करोड़ के हेराफेरी के मामले में कांग्रेस नेतृत्व पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। यह रक़म अपराध की कमाई से आई है।
कांग्रेस को बताना चाहिए कि इसका प्रयोग किसने किया और कहां किया? भाजपा महासचिव ने कहा कि कांग्रेस ने राजनीतिक दल के रूप में अपनी ही संपत्ति पर भ्रष्टाचार किया है। आमतौर पर यह कहा जाता है कि अपने घर में कोई चोरी नहीं करता, लेकिन इस मामले में कांग्रेस पार्टी ने अपनी ही संपत्ति हथियाने का काम किया।
Created On :   23 May 2025 7:07 PM IST













