New Delhi News: भाजपा ने कह - आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक भूमिका निभा रहा है भारत

- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने आतंकवाद के खिलाफ सशक्त संदेश
- निर्णायक भूमिका निभा रहा है भारत
New Delhi News. भाजपा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और पराक्रम की सराहना की है। सत्तारूढ़ दल ने कहा है कि सेना ने देश की रक्षा करने के साथ ही आतंकवादी ठिकानों को तबाह करके समूचे विश्व को आतंकवाद के खिलाफ एक स्पष्ट और सशक्त संदेश दिया है। इसके साथ आज का भारत आतंकवाद के विरूद्ध निर्णायक भूमिका निभा रहा है और पूरी दुनिया भारत के इस नए आत्मविश्वास को देख रही है।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सेना ने देश की सीमाओं की रक्षा के साथ ही आतंकवादी ठिकानों को तबाह करके समूचे विश्व को आतंकवाद के खिलाफ एक निर्णायक संदेश दे दिया है। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पाकिस्तान ने पहलगाम में आतंकी घटना को अंजाम देकर भारत की सेना को ललकारा था। इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के ऐतिहासिक अभियान में भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दिया है। यह केवल एक सैन्य ऑपरेशन नहीं था, बल्कि यह भारत की संप्रभुता, सुरक्षा और आत्मसम्मान की रक्षा का प्रतीक था।
पात्रा ने कहा कि हमारे सशस्त्र बलों ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत अब पहले जैसा नहीं रहा। भारत किसी भी चुनौती का सामना करने में संकोच नहीं करता, बल्कि इसका उत्तर निर्णायक और ऐतिहासिक रूप में देता है। आज का भारत आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक भूमिका निभा रहा है और पूरी दुनिया भारत के इस नए आत्मविश्वास को देख रही है।
Created On :   12 May 2025 8:56 PM IST