New Delhi News: ईपीएफओ ने मार्च में जोड़े गए 14.58 लाख सदस्य

ईपीएफओ ने मार्च में जोड़े गए 14.58 लाख सदस्य
  • वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 1.5 प्रतिशत अधिक है
  • ईपीएफओ ने मार्च में जोड़े गए 14.58 लाख सदस्य

New Delhi News. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मार्च 2025 के दौरान 14.58 लाख शुद्ध सदस्य जोड़े हैं, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 1.5 प्रतिशत अधिक है। केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के मुताबिक ईपीएफओ में 7.54 लाख नए सदस्य पंजीकृत हुए हैं। आंकड़े बताते हैं कि मार्च 2025 में लगभग 7.54 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं, जो फरवरी 2025 की तुलना में 2.03 प्रतिशत की वृद्धि और मार्च 2024 में पिछले वर्ष की तुलना में 0.98 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्शाता है।

आंकड़े बताते हैं कि इस दौरान 18-25 आयु वर्ग में 4.45 लाख नए ग्राहक जुड़े, जो मार्च 2025 में जोड़े गए कुल नए ग्राहकों का 58.94 प्रतिशत है। इस महीने में जोड़े गए 18-25 आयु वर्ग के नए ग्राहक पिछले महीने फरवरी 2025 की तुलना में 4.21 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाते हैं। यह मार्च 2024 में पिछले वर्ष की तुलना में 4.73 प्रतिशत की वृद्धि भी दर्शाता है।

Created On :   21 May 2025 8:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story