महाराष्ट्र की 10 विभूतियां पद्म पुरस्कार से अलंकृत

10 eminent personalities of Maharashtra decorated with Padma Awards
महाराष्ट्र की 10 विभूतियां पद्म पुरस्कार से अलंकृत
उपलब्धि महाराष्ट्र की 10 विभूतियां पद्म पुरस्कार से अलंकृत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाले 141 लोगों पद्म पुरस्कार से अलंकृत किया। बता दें कि साल 2020 में कोरोना की वजह से इन पुरस्कारों को नहीं दिया गया था, जिसके चलते इस बार दो सालों के लिए पद्म पुरस्कार दिए गए हैं। सोमवार को वर्ष 2020 के लिए 141 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें महाराष्ट्र से 10 विभूतियां शामिल है। वहीं मंगलवार को साल 2021 के लिए 119 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2020 के लिए महाराष्ट्र के 13 लोगों को पद्म पुरस्कार घोषित हुए थे। आज आयोजित समारोह में महाराष्ट्र से जिन दस विभूतियों को पद्म पुरस्कार से नवाजा गया है, उनमें उद्योगपति आनंद महिन्द्रा को पद्म भूषण से अलंकृत किया गया। वहीं पद्मश्री पाने वालों में अभियांत्रिकी के लिए डॉ रमण गंगाखोडकर, कृषि के लिए राहीबाई पोपरे, सामाजिक कार्य के लिए पोपटराव पवार, कला क्षेत्र में सरिता जोशी, सुरेश वाडकर, कंगना रनौत, अदनान सामी, करन जोहर और एकता कपूर शामिल है। सोमवार को 7 पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 लोगों को पद्म श्री से नवाजा गया है। मंगलवार को दिए जाने वाले 119 पद्म पुरस्कारों की सूची में 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री शामिल हैं। समारोह में उपराष्ट्रपति एम, वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

Created On :   9 Nov 2021 6:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story