मां का इंतजार कर रहा था बच्चा, पड़ोसी महिला ने अपने घर बुलाया और शुरु कर दी गंदी हरकत

12 year old child sexual harassed by a woman, accused is friend of his Mother
मां का इंतजार कर रहा था बच्चा, पड़ोसी महिला ने अपने घर बुलाया और शुरु कर दी गंदी हरकत
मां का इंतजार कर रहा था बच्चा, पड़ोसी महिला ने अपने घर बुलाया और शुरु कर दी गंदी हरकत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सहेली के 12 साल के बेटे का यौन उत्पीड़न करने वाली एक 45 वर्षीय महिला को बांद्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दरवाजा बंद होने के चलते मां का इंतजार कर रहे लड़के को महिला ने अपने घर में बुलाया और अश्लील हरकत की। महिला ने लड़के को इसका जिक्र किसी से न करने की धमकी भी दी थी।

पुलिस के मुताबिक बच्चे के माता-पिता तीन साल पहले अलग हो गए थे। उत्पीड़न का शिकार हुआ बच्चा अपने पिता के साथ खार में रहता है, जबकि उसकी मां दो बच्चों के साथ बांद्रा में रहती है। लड़का अक्सर अपनी मां से मिलने आया करता था। कुछ दिनों पहले भी लड़का अपनी मां से मिलने आया था। इस दौरान घर में ताला लगा हुआ था। इसी दौरान उसी इमारत में रहने वाली उसकी मां की सहेली वहां पहुंची और उसने लड़के को कहा कि जब तक मां नहीं आ जाती वह उसके घर में आकर इंतजार करे।

इसके बाद लड़का उसके घर पर आ गया। घर ले जाने के बाद आरोपी महिला ने बच्चे के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। डरे हुए बच्चे को आरोपी महिला ने करीब एक घंटे बाद छोड़ा लेकिन इससे पहले धमकी दी कि उसने अगर घटना का जिक्र किसी से किया तो अंजाम भुगतना होगा। बच्चे के पिता ने देखा कि वह गुमसुम है। पिता ने शुरूआत में वजह जाननी चाही तो बच्चे ने कुछ भी नहीं बताया लेकिन पिता ने भरोसे में लेकर बातचीत की तो उसने महिला की हरकत के बारे में बता दिया।

इसके बाद बच्चे के पिता ने शनिवार रात बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पाक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी महिला को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।  

Created On :   7 Jan 2019 8:21 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story