राज्य में 13 हजार 815 कुष्ठ रोगियों का चल रहा इलाज, स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने दी जानकारी 

13 thousand 815 leprosy patients in state under treatment - Tope
राज्य में 13 हजार 815 कुष्ठ रोगियों का चल रहा इलाज, स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने दी जानकारी 
राज्य में 13 हजार 815 कुष्ठ रोगियों का चल रहा इलाज, स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने दी जानकारी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में फिलहाल 13 हजार 815 कुष्ठ रोगियों का इलाज चल रहा है। गुरुवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी दी। टोपे ने बताया कि स्पर्श कुष्ठरोग जनजागृति अभियान के तहत इस साल ‘कुष्ठ रोग के खिलाफ अंतिम युद्ध’ का नारा दिया गया है। यह अभियान राज्य भर में कुष्ठरोग निवारण दिवस 13 फरवरी तक चलेगा। स्पर्श अभियान चलाने के लिए राज्य, जिला और तहसील स्तर पर समन्वय समिति बनाई गई है।

इसके अनुसार कुष्ठरोग निर्मूलन के लिए राज्य में प्रयास किया जाएगा। इस अभियान के तहत गांवों में ग्रामसभा की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें जिलाधिकारी की ओर से किए गए आह्वान का वाचन होगा। ग्राम पंचायत के सरपंच अथाव गांव के मान्यवर व्यक्ति कुष्ठ रोग निर्मूलन के बारे में मार्गदर्शन करेंगे। गांव के एक वरिष्ठ व्यक्ति महात्मा गांधी की पोशाक पहनकर कुष्ठरोग निर्मूलन के बारे में संदेश देंगे। टोपे ने बताया कि हर साल 16 सितंबर से दो सप्ताह तक कुष्ठ रोगियों को खोजने के लिए मुहिम चलाई जाती है। पिछले साल इस मुहिम के तहत लगभग 7.50 करोड़ कुष्ठ रोगियों की जांच हुई थी।

इससे राज्य में 6 हजार 100 नए कुष्ठ रोग के मरीज मिले हैं। विदर्भ अंचल के नागपुर, भंडारा, गोंदिया, गडचिरोली, चंद्रपुर, मराठवाड़ा के उस्मानाबाद, लातूर और कोंकण के पालघर, ठाणे जिले में कुष्ठ रोगी पाए गए हैं। टोपे ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती वर्ष के मौके पर केंद्र सरकार की ओर से कुष्ठ रोग निर्मूलन मुहिम अक्टूबर 2020 तक चलाई जा रही है।

 

Created On :   30 Jan 2020 3:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story