13 साल की छात्रा के साथ स्कूल में सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा

13-year-old girl student gang-raped in school, two minors caught by police
13 साल की छात्रा के साथ स्कूल में सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा
वारदात 13 साल की छात्रा के साथ स्कूल में सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर के माटुंगा इलाके में एक 13 साल की विद्यार्थी के साथ कक्षा के भीतर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। मामले में पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। मुंबई महानगर पालिका के एक स्कूल में वारदात बीते मंगलवार हुई। आरोपी और पीड़िता एक ही स्कूल की आठवीं कक्षा के विद्यार्थी हैं। शिकायत के मुताबिक स्कूल में वार्षिक उत्सव चल रहा था जिसके लिए शिक्षक और दूसरे छात्र हॉल में चले गए थे। इसी दौरान आरोपी छात्रों ने लड़की को रोक लिया और कक्षा के भीतर ही सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद किसी को कुछ बताए बिना लड़की घर चली गई लेकिन उसकी तबीयत खराब हो गई और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। अगले दिन लड़की की मां उसे डॉक्टर के पास ले गई। डॉक्टर ने जांच के बाद लड़की की मां को बताया कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। इसके बाद लड़की की मां ने उससे बात की तो लड़की ने पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद लड़की की मां ने माटुंगा पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बुधवार को आईपीसी और पाक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज की है और आरोपी दो नाबालिग छात्रों को हिरासत में ले लिया। दोनों लड़को को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें माटुंगा बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। आरोप यह भी है कि दो और छात्र थे जो वारदात से समय क्लासरूम के सामने पहरा दे रहे थे जिससे किसी के आने पर इसकी जानकारी आरोपियों को दे सके। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है।  

 

Created On :   2 Dec 2022 10:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story