15 किलो गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार

15 kg ganja seized, three arrested
15 किलो गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार
हिवरखेड़ 15 किलो गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, हिवरखेड़. तेल्हारा तहसील अंतर्गत आने वालो हिवरखेड़ पुलिस थाना के क्षेत्र में गोर्धा फाटे के पास पुलिस ने जाल बिछाते हुए गांजा बेचने वाले तीन लोगों को पकड़ा। उनके पास  गांजा, बाइक्स, फोन सहित हजारों रूपए का माल जब्त किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अपराध दर्ज किया है। विजय चव्हाण को खबरी से गुप्त जानकारी मिली की बोरगांव निवासी शत्रुघ्न चव्हाण गांजा बेचने के लिए जा रहा है। इस जानकारी के आधार पर  थानेदार विजय चव्हाण व पुलिस टीम ने गोर्धा फाटे पर जाल बिछाया। संदिग्ध व्यक्ति आते ही पुलिस ने उन्हें धरदबोच लिया। इस कारवाई में पुलिस ने आरोपी से 15  किलो अमली पदार्थ गांजा की तकरीबन  डेढ़ लाख रूपए, वहीं दो मोटरसाइकिल कीमत 1 लाख रूपए, नकर दस हजार रूपए, 4 मोबाईल कींमत 22 हजार रूपए यह माल जब्त किया गया। गांजा बिकत लेने के लिए आए हुए दो व्यक्ति महानंद गजानन बावस्कर उम्र 33 वर्ष और  सय्यद रेहान सय्यद अकबर उम्र 23 वर्ष दोंनो निवासी हातरूण ऐसे तील लोगों को पकड़ लिया। बोरवा तहसील तेल्हारा की उए महिलाओं को भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। यह कार्रवाई उपविभागीय पोलीस अधिकारी , हिवरखेड के  थानेदार  विजय चव्हाण व पोलिस अंमलदार निलेश खंडारे, प्रवीण गवली, योगेश इंगले, धीरज साबले, आशिष साबले, स्नेहा फाटे ने दी है।
 

Created On :   30 March 2023 1:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story