- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- भीषण आग में कंपनी सहित 16 गोदाम जल...
भीषण आग में कंपनी सहित 16 गोदाम जल कर खाक, 50 लोगों को बचाया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भिवंडी के करीब स्थित ओवली ग्राम पंचायत क्षेत्र में एक कंपनी और उसके 16 गोदाम भीषण आग की चपेट में आ गए। हादसे के बाद वहां फंसे सभी 50 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। आग की चपेट में आने से लाखों का सामना जलकर राख हो गया। आग के चलते पूरे परिसर में धुआं भर गया। जिससे लोगों सो सांस लेने में परेशानी होने लगी। जैसे तैसे कर उन्हें बाहर निकाला गया। धुएं से आसपास इलाके में अंधेरा सा दिखने लगा। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद वहां से लोगों को बाहर निकाला
भीषण आग में कंपनी सहित 16 गोदाम जल कर खाक, दमकलकर्मियों ने संभाला मोर्चा
दपोडा रोड परिसर के सागर कंपाउंड में स्थित चेक पाइंट कंपनी में बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे आग लगी। आग धीरे-धीरे आसपास स्थित 16 गोदामों तक पहुंची और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। यहां सुरक्षा के लिए तैनात एसपीएल कंपनी के सुरक्षारक्षकों ने अपनी जान पर खेलकर तुरंत 50 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। लेकिन आग बेकाबू होती जा रही थी। इसे देखते हुए कल्याण, ठाणे और उल्हासनगर से भी दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियां बुलाई गईं। लगातार उठ रहे धुंए के गुबार के चलते पूरे परिसर में अंधेरा छा गया।
भिवंडी की घटना, सुरक्षित निकाले गए 50 लोग, इलाके में छाया धुएं का गुबार
चेक पाइंट कंपनी में कागज फर्नीचर और प्लास्टिक का सामान बनाया जाता है। यही सामान गोदामों में भरा हुआ था। इसके चलते आग तेजी से फैल रही थी। दमकल विभाग के मुताबिक आग पूरी तरह बुझने में दो दिन का समय लग सकता है। आग लगने की वजह फिलहाल साफ नहीं हुई है। पुलिस घटना स्थल के पंचनामें और छानबीन की प्रक्रिया में जुट गई है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया था। दर्जन भर दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। ताकि काफी नुक्सान होने से बचाया जा सके।

Created On :   6 Dec 2017 9:05 PM IST