दुर्घटना में जान गंवाने वाला मिला पॉजिटिव, नागपुर में मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 1443

20 new positives in corona examination, number of patients increased to 1443
दुर्घटना में जान गंवाने वाला मिला पॉजिटिव, नागपुर में मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 1443
दुर्घटना में जान गंवाने वाला मिला पॉजिटिव, नागपुर में मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 1443

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाला कोरोना पॉजिटिव निकला है। शनिवार को एएसआई यशोधरा नगर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मेयो के आपातकालीन विभाग लेकर आए थे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा रविवार को 19 और मरीजों की रिपाेर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1443 हो गई है। रविवार को पॉजिटिव आए 20 सैंपल में एम्स में 10, मेयो में 8 और 2 की निजी लैब में जांच हुई है। मेयो में जांचे गए सैंपल में 5 मोमिनपुरा, एक मिलिट्री हॉस्पिटल कामठी और एक भीम नगर रामेश्वरी के मरीज हैं।

सीकरी निवासी था मृतक

दुर्घटना में घायल युवक को पुलिस अज्ञात व्यक्ति के तौर पर अस्पताल लेकर आई थी। बाद में जांच के दौरान उसके पास मिले रेलवे टिकट और आधार कार्ड बरामद किया गया। आधार कार्ड के अनुसार 24 वर्षीय युवक राजस्थान के सीकरी का रहने वाला था।

मेडिकल से छह मरीज डिस्चार्ज

रविवार को मेडिकल से छह मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। इनमें चार महिलाएं व दो पुरुष शामिल हैं। 

मनपा सफाई कर्मी पॉजिटिव

शनिवार को पॉजिटिव आए मरीजों में मनपा सफाईकर्मी शामिल है। हाईकोर्ट के आदेश बाद मेडिकल कर्मियों, पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों समेत अन्य कोरोना योद्धाओं के स्वैब जांच के लिए लिए गए थे। इसी क्रम में शांतिनगर स्थित स्वीपर कॉलोनी निवासी महिला सफाईकर्मी को सैंपल लिया गया था, जो पॉजिटिव निकला है। 

माउंट कार्मेल स्कूल से होगा कैदियों का स्थानांतरण

अजनी के माउंट कार्मेल स्कूल में रखे गए सेंट्रल जेल के 170 कैदियों को जल्द ही दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जेल प्रशासन को आदेश दिया है कि, स्कूल 1 जुलाई तक खाली कर दे। सूत्रों के अनुसार सेंट्रल जेल के कैदियों को कोरोना के मद्देनजर  अलग-अलग जगहों पर रखा गया है। माउंट कार्मेल स्कूल को अस्थायी जेल में तब्दील कर 170 कैदियों को क्वारेंटाइन में रखा गया है। अब स्कूल खाली करने का आदेश मिल चुका है। जेल प्रशासन को स्कूल की जगह एक-दो दिन में खाली करना होगी। उसके बाद स्कूल को  सैनिटाइज किया जाएगा। संभवत: 1 जुलाई से स्कूल में विद्यार्थियों का आना-जाना शुरू हो जाएगा। जेल अधीक्षक अनूप कुमरे ने इस खबर की पुष्टि की है। 

Created On :   28 Jun 2020 8:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story