वन कर्मचारी को गोली मारकर दो फरार

2 forest employees are shooted, Police has started investigation
वन कर्मचारी को गोली मारकर दो फरार
वन कर्मचारी को गोली मारकर दो फरार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ठाणे जिले के टिटवाला इलाके में एक वन कर्मचारी को गोली मारकर दो लोग फरार हो गए। घायल वन कर्मचारी की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वन कर्मचारी पंकज गडरी गुरूवार सुबह अपने एक सहकर्मी के साथ जंगल की देखभाल के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर दो लोगों पर पड़ी जिसके पास बड़ी थैली और हाथ में बंदूक थी।

गडरी ने दोनों को रोककर उनसे पूछताछ की कोशिश की तभी एक शख्स ने अपने पास मौजूद बंदूक से उन पर फायरिंग कर दी। गोली गडरी के सीने और हाथ को छूती हुई निकल गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए ठाणे के ज्यूपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। टिटवाला पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। 

 

Created On :   17 May 2018 8:51 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story