स्वाइन फ्लू और डेंगू से 2 मरीजों की मौत, नहीं जागा स्वास्थ्य महकमा

2 more patient due to swine flu
स्वाइन फ्लू और डेंगू से 2 मरीजों की मौत, नहीं जागा स्वास्थ्य महकमा
स्वाइन फ्लू और डेंगू से 2 मरीजों की मौत, नहीं जागा स्वास्थ्य महकमा

डिजिटल डेस्क, अमरावती। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों में इजाफा हो रहा है। वहीं शनिवार को इर्विन अस्पताल में कामनापुर निवासी महिला ने स्वाइन फ्लू के चलते दम तोड़ा। वहीं गोपाल नगर निवासी एक महिला की शहर के निजी अस्पताल में डेंगू के चलते मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक कामनापुर निवासी महिला प्रभा कांबले, उम्र 52 को कुछ दिन पहले इर्विन अस्पताल में स्वाइन फ्लू के संदेह में भर्ती किया गया था। लेकिन उस समय अस्पताल प्रशासन द्वारा प्रकृति सामान्य होने का हवाला देते हुए इस महिला को छुट्टी दे दी गई थी। जिसके बाद वो गांव लौटी। साथ ही गांव के लोगों के संपर्क में भी थी। इसी बीच शनिवार को महिला की तबियत अचानक बिगड़ गई। जिसके चलते इस महिला को कामनापुर से एक बार फिर इर्विन अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान दोपहर बाद इस महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से कामनापुर गांव में दहशत का माहौल है। 

डेंगू से एक की मौत

स्वाइन फ्लू के डर से लोगों ने अस्पताल का रूख किया है। शहर में एक अन्य घटना में गोपाल नगर निवासी महिला विजया अग्रवाल, उम्र 35 साल की डेंगू के चलते एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक गोपाल नगर इलाके में मच्छरों का प्रकोप है। सफाई के अभाव के चलते रहवासियों सहित जनप्रतिनिधियों ने भी स्वच्छता का मामला कर्ईं बार प्रशासन के सामने उठाया है किंतु सफाई के नाम पर इस परिसर में केवल लिपापोती की जाती रही है। अग्रवाल की तबीयत खराब चल रही थी। वहीं मंगलवार को उन्हें डेंगू होने की पुष्टि की गई थी। शुरुआत में गोपाल नगर के ही एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। हालात गंभीर होने के चलते उन्हें गुरुवार को बड़े निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। महिला की हालत और भी बिगडऩे लगी। आखिरकार शुक्रवार को इस महिला की बीमारी के चलते मौत हो गई। 

इर्विन पहुंचे 24 संदिग्ध

कामनापुर ग्रामीण इलाके में 52 वर्षीय महिला प्रभा कांबले की स्वाइन फ्लू से मौत के बाद वहां दहशत का माहौल है। बुखार और स्वाइन फ्लू जैसे अन्य लक्षण नजर आने पर बीमारी के डर से 108 की दो एम्बुलन्स से कामनापुर से सीधे इर्विन अस्पताल में 24 संदिग्ध मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें मनोज मेश्राम, सुलोचना मेश्राम, पुष्पा इंगले, वनश्री मेश्राम, तेजस इंगले, तुषार दाभाड़े, योगिता इंगले, मंगला इंगले, सुनील देशभ्रतार, पवित्रा देशभ्रतार, स्वर्य देशभ्रतार, अमरदीप दाभने, नैतिक दाभने, सीमा दाभने, रेखा दाभने, रमेश दाभने, दिनेश दाभने, अर्चना वानखड़े, स्वरा वानखड़े, प्रमीला वानखड़े, रमेश वानखड़े, जयश्री दाभाड़े, निकिता दाभाड़े शामिल हैं। जो जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

Created On :   15 Oct 2017 6:01 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story