फर्जी चेक से 20.76 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

फर्जी चेक से 20.76 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
फर्जी चेक से 20.76 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। फर्जी चेक के जरिए 20 लाख 76 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला उजागर हुआ है। मुंबई की एक कंपनी के लाखों रुपए का गबन किया गया है। प्रकरण को तीन मित्रों ने अंजाम दिया है, जो पेशे से अभियंता और प्रापर्टी डीलर हैं। उन्हें गिरफ्तार किया गया है। अदालत में पेश कर उन्हें पीसीआर में लिया गया है। प्रकरण में लिप्त एक आरोपी फरार है। बेलतरोड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

शाखा प्रबंधक ने चेक लिखी रकम 20 लाख 76 हजार रुपए यूनियन बैंक ऑफ बड़ौदा और आईसीआईसीआई बैंक खातों में आरटीजीएस और डिपॉजिट की। यह रकम तीनों आरोपियों के खातों में ट्रांसफर हुई थी। इस बीच स्वतंत्र कंपनी के संबंधित व्यक्ति के मोबाइल पर रकम निकाले जाने की सूचना आई। उसने तत्काल बैंक से संपर्क किया। उसके बाद मामला पुलिस में भी गया, लेकिन तब तक रकम आरोपियों के खातोें में जमा हो गई थी। घटित प्रकरण से शाखा प्रबंधक की शिकायत पर अजय, महेश और नितीन के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण की गंभीरता से पुलिस हरकत में आई। 
महेश और अजय को गिरफ्तार किया गया। उन्हें अदालत में पेश कर 6 तारीख तक पीसीआर में लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने चेक सिर्फ बैंक में जमा किया है, लेकिन वह चेक कहां से आया इस बारे में पूरी जानकारी नितीन को ही है। पुलिस नितीन की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

शाखा प्रबंधक ने फोन पर किया संपर्क
गिरफ्तार आरोपियों में अभियंता अजय दशरथ आसुटकर (32) मूलत: चंद्रपुर वर्तमान में पैरामिड सिटी, प्रापर्टी डीलर महेश एकनाथ धकीते (33) नरखेड़ निवासी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनका साथी नितीन नारायण निखारे रेशमबाग निवासी फरार है। कुछ दिनों पहले नितीन ने अजय और महेश को एक चेक दिया था, जो मुंबई के स्वतंत्र माइक्रोफोन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का था, हालांकि यह चेक फर्जी बताया जा रहा है, लेकिन चेक के हाथ में आने से तीनों आरोपियों ने सुनियोजित योजना के तहत चेक में कुछ परिवर्तन कर 24 जनवरी को बेलतरोड़ी स्थित सेेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में जमा कर दिया। रकम बड़ी होने से शाखा प्रबंधक प्रीति अशोक पाटील ने स्वतंत्र कंपनी के खाते में दिए गए फोन नंबर पर फोन किया। 
 

Created On :   1 Feb 2020 8:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story