23 हजार किसान सम्मान से रहेंगे वंचित, के-वाईसी और आधार प्रमाणीकरण ना करने का खामियाजा

23 thousand farmers will be deprived of Samman nidhi, Not done K-YC and Aadhaar authentication
23 हजार किसान सम्मान से रहेंगे वंचित, के-वाईसी और आधार प्रमाणीकरण ना करने का खामियाजा
औरंगाबाद 23 हजार किसान सम्मान से रहेंगे वंचित, के-वाईसी और आधार प्रमाणीकरण ना करने का खामियाजा

डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत वर्ष में 6 हजार रुपए तीन हजार रुपए तीन चरणों में किसानों के खाते में जमा होते है। इसके लिए किसानों की जानकारी का ई-केवाईसी प्रमाणीकरण करने का आदेश केंद्रीय कृषि मंंत्री ने दिए हैं। जिले में करीब 23 हजार किसानों का आधार प्रमाणीकरण नहीं हुआ। इस कारण यह किसान लाभ से वंचित रहने का चित्र हैं। जिले में 3, 99,52 किसान इस योजना का लाभ लेते है। इसमें से 3,76,384 किसानों का अाधार प्रमाणीकरण पूरा हुआ है। तो 23,158 किसानों ने अभी तक आधर प्रमाणीकरण नहीं किया है। इस कारण इन किसानों के खाते में सम्मान निधि जमा होने की संभावना नहीं के बराबर है। केंद्र सरकार इन किसानों के खातों में 12वीं किश्त आनेवाले 25 सितंबर को जमा करनेवाली है। इस पूर्व इस योजना के पात्र किसानों को ई-केवाईसी की मोहलत 7 सितंबर तक दी गई थी। मुद्दत में 2 लाख 91 हजार 283 किसानो का डाटा अपलोड़ होने से यह किसान 12 वी किश्त प्राप्त करने पात्र हुए है। तो लगभग 85 हजार 101 किसानों का ई-केवाईसी लंबित है। इसके लिए केंद्र सरकार नेई-केवाईसी की मोहलत 25 सितंबर तक बढ़ाई गई है।

77 प्रतिशत किसानों की ई-केवाईसी पूरी                                                  

सरकार ने दी मुद्दत में जिले के 77 प्रतिशत किसानों का ई-केवाईसी पूरा हुआ है। शेष किसानों में कई किसान मृतक व अज्ञान अभिभावक खातेदार है। कई मृतक खातेदारों का फेरफार शेष है। इस कारण 25 सितंबर तक और किसानों का ई-केवाईसी डाटा अपलोड़ होने की जानकारी जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी प्रकाश देशमुख ने दी।
 

Created On :   11 Sep 2022 10:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story