मनरेगा के तहत पिछले पांच वर्षों के दौरान 231820 निर्माण कार्य निष्पादित

231820 construction works executed during last five years under MNREGA in Maharashtra
मनरेगा के तहत पिछले पांच वर्षों के दौरान 231820 निर्माण कार्य निष्पादित
महाराष्ट्र मनरेगा के तहत पिछले पांच वर्षों के दौरान 231820 निर्माण कार्य निष्पादित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में पिछले पांच वर्षों के दौरान मनरेगा के तहत 231820 निर्माण कार्य निष्पादित हुए। इस पर सरकार ने 231820 लाख रुपये व्यय किए है।
सांसद रामदास तडस और सुप्रिया सुले द्वारा लोकसभा में पूछे सवाल के लिखित जवाब में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने यह जानकारी दी। हालांकि, सवाल में पिछले पांच वर्षों के दौरान मनरेगा के तहत निष्पादित कार्यों का ब्यौरा मांगा गया था, लेकिन सरकार ने केवल 2020-21 और 2021-22 में निष्पादित हुए कार्यों का ब्यौरा दिया। इसके मुताबिक महाराष्ट्र में मनरेगा के तहत वर्ष 2020-21 के मुकाबले 2021-22 में कमी आई है। वर्ष 2020-21 में जहां 262164 निर्माण कार्यों का निष्पादन हुआ है, वहीं 2021-22 में इसमें कमी दर्ज की गई है। 21-22 में 231820 कार्य निष्पादित हुए।

महाराष्ट्र सरकार के हवाले से राज्य मंत्री ने बताया कि 2022-23 में राज्य के 34 जिलों में मनरेगा के तहत कुल 1,30,037 लोगों को पूरे सौ दिन का काम दिया गया। इसमें सबसे ज्यादा अमरावती में 24869 लोगों ने सौ दिन का काम मिला। इसके बाद पालघर में 13662, बीड में 10047 लोगों को सौ दिन का काम मिला। सबसे कम कोल्हापुर में 227 लोगों को काम मिला। मंत्री ने बताया कि मनरेगा के तहत केंद्र सरकार ने राज्य को वर्ष 2019-20 में 1723, 2020-21 में 1638, 2021-22 में 2093 और 2022-23 में 24 मार्च 2023 तक 2346 करोड़ रुपये की राशि जारी की।  

 

Created On :   28 March 2023 2:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story