मुंबई दीवार दुर्घटना में मृतकों की संख्या 26 तक पहुंची, 72 घायलों का इलाज जारी 

26 dead in Mumbai wall accident, 72 injured admitted in Hospital
मुंबई दीवार दुर्घटना में मृतकों की संख्या 26 तक पहुंची, 72 घायलों का इलाज जारी 
मुंबई दीवार दुर्घटना में मृतकों की संख्या 26 तक पहुंची, 72 घायलों का इलाज जारी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मालाड के पिंपरीपाडा इलाके में हुई दुर्घटना में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 26 तक पहुंच गया। इलाज के दौरान बुधवार को पांच और लोगों ने दम तोड़ दिया। महानगर में लगातार हो रही बरसात के बीच सोमवार रात दो बजे के करीब एक 35 फुट की दीवार पास स्थित झोपड़ों पर गिर गई थी। हादसे में घायल 72 लोगों का अभी विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है इनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। कुल 121 लोग हादसे का शिकार हुए थे। इनमें से 26 ने दम तोड़ दिया, 72 अस्पताल में भर्ती हैं जबकि 23 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। घायलों में से 11 जोगेश्वरी स्थित ट्रामा केयर सेंटर, 53 कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल, 6 अंधेरी स्थित कूपर अस्पताल और दो का केईएम अस्पताल में इलाज जारी है। 
 

Created On :   3 July 2019 8:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story