दिल्ली फ्लाइट से नागपुर आए 461 यात्रियों में 3 पॉजिटिव

3 positive out of 461 passengers came Nagpur from Delhi flight
दिल्ली फ्लाइट से नागपुर आए 461 यात्रियों में 3 पॉजिटिव
दिल्ली फ्लाइट से नागपुर आए 461 यात्रियों में 3 पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और गोवा से आने वाले यात्रियों पर प्रदेश में पूरा नजर रखी जा रही है। गुरुवार को जयपुर और दिल्ली से 522 यात्री फ्लाइट से पहुंचे। इसमें दिल्ली से आने वालों की संख्या 461 थी, जबकि जयपुर से 61 लोग पहुंचे। सरकार द्वारा घोषित नियमों के अनुसार, दिल्ली से आए 81 लोगों के पास कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं थी, लिहाजा  यहीं पर उनकी आरटीपीसीआर टेस्ट कराई गई। शुक्रवार को टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त हुई। 3 यात्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। याद रहे ये सभी दिल्ली से आए विमान में सवार यात्री है। डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर गुरुवार को जयपुर से एक और दिल्ली से 4 यात्री विमान लैंड हुए। जयपुर से आए चार्टर विमान में 61 यात्रियों ने नागपुर तक सफर किया। सभी ने सफर शुरू करने से पहले कोविड टेस्ट करा ली थी। विमानतल पर टेस्ट रिपोर्ट देखकर उन्हें छोड़ दिया गया। दिल्ली से आए 4 विमान में 461 यात्री नागपुर विमानतल पहुंचे। उसमें से 380 यात्री आरटीपीसीआर टेस्ट करा चुके थे।  81 यात्रियों के पास कोविड टेस्ट रिपोर्ट नहीं थी।

विमानतल पर उनका स्वैब लेकर आरटीपीसीआर टेस्ट कराई गई। शुक्रवार को आई टेस्ट रिपोर्ट में 3 यात्री कोविड पॉजिटिव पाए गए। जिनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उन्हें होम आइसोलशन रहने की सूचना दी गई है। बुधवार से दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और गोवा से आने वाले हवाई यात्रियों की जांच शुरू की गई है। पहले ही दिन 12 और दूसरे दिन 3 यात्री पॉजिटिव मिले। दो दिन में विमानतल पर जांच में मिलने वाले कोविड पॉजिटिव की संख्या 15 हो गई है। पॉजिटिव आए सभी हवाई यात्री दिल्ली से नागपुर आए हैं।

Created On :   28 Nov 2020 9:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story