रोजाना होते है 30 बच्चे अगवा, लड़कियों का अधिक होता है अपहरण

30 children are kidnapped daily in the state, girls are abducted more
रोजाना होते है 30 बच्चे अगवा, लड़कियों का अधिक होता है अपहरण
रोजाना होते है 30 बच्चे अगवा, लड़कियों का अधिक होता है अपहरण

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक साल 2018 में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 10623 बच्चों को अगवा किए जाने की शिकायतें दर्ज हुईं। यानी राज्य में रोजाना 30 बच्चे अगवा हो रहे हैं। चिंता की बात यह भी है कि अगवा होने वालों में 72 फीसदी लड़कियां हैं। इसके अलावा बच्चों के खिलाफ अपराधों के मामले में भी महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के बाद तीसरे नंबर पर है। बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था चाइल्ड राइट्स एंड यू (क्राई) ने इसे लेकर चिंता जताई है। 

क्राई के क्षेत्रीय निदेशक (पश्चिम) क्रिएन रबादी ने कहा कि बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों की संख्या चिंताजनक है। राज्य में रोजाना औसतन 50 बच्चे अपराध के शिकार बन रहे हैं। इसके अलावा 12 से 16 साल की उम्र की सबसे ज्यादा लड़कियां अगवा की गईं हैं। रबादी के मुताबिक आंकड़े इसलिए भी चिंताजनक हैं क्योंकि साल 2017 के मुकाबले महाराष्ट्र में अपहरण के मामले करीब 16 फीसदी, पाक्सो के मामले करीब 19 फीसदी और बच्चों की हत्या के मामले 23 फीसदी से ज्यादा बढ़े हैं। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक साल 2018 में बच्चों के अगवा होने के 58 फीसदी मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली और बिहार में दर्ज किए गए।

साल 2018 में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 382 बच्चों की हत्या हुई। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र रहा जहां 197 बच्चों को अपराधियों के हाथों अपनी जान गंवानी पड़ी। मध्यप्रदेश तीसरे नंबर पर रहा जहां 135 बच्चों की हत्या की गई। देशभर में साल 2018 में बच्चों के खिलाफ अपराध के आरोप में 1 लाख 41 हजार 764 मामले दर्ज किए गए। जबकि साल 2017 में यह आंकड़ा 1 लाख 29 हजार 32 का था। 19936 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा बच्चे अपराधियों के शिकार बने जबकि मध्यप्रदेश में 18992 और महाराष्ट्र 18892 बच्चों को अपराध का सामना करना पड़ा।

महाराष्ट्र में बच्चे असुरक्षित 
                  
दर्ज मामले
2017                 2018        बढ़ोत्तरी      (फीसदी)

अपहरण                8748       10117         15.6     
पाक्सो के अपराध   5248         6233         18.8
हत्या                      145          179         23.4

 सबसे ज्यादा बच्चियां हो रही अगवा

 उम्र        लड़के        लड़कियां         कुल
6-12      656            463         1119
12-16    1328          2894        4222
16-18    1002          4280        5282
 कुल     2986          7637        106
 

Created On :   15 Jan 2020 1:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story