मासूम से छेड़छाड़ करने वाला रसोइए की लोगों ने की धुनाई, पुलिस के सुपुर्द किया

30 year old man arrested for molesting four year old girl nagpur
मासूम से छेड़छाड़ करने वाला रसोइए की लोगों ने की धुनाई, पुलिस के सुपुर्द किया
मासूम से छेड़छाड़ करने वाला रसोइए की लोगों ने की धुनाई, पुलिस के सुपुर्द किया

डिजिटल डेस्क,नागपुर । कुछ घंटों के भीतर शहर में छेड़छाड़ की तीन घटनाएं हुईं। सोनेगांव क्षेत्र में मासूम बालिका से छेड़छाड़ करने वाले रसोइये की लोगों ने अच्छी धुनाई कर दी। इमामवाड़ा और एमआईडीसी क्षेत्र में प्रेम प्रकरण के चलते घटनाएं हुई हैं। विविध स्थानों पर घटित प्रकरणों से कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। प्रकरण दर्ज कर आरेापियों को गिरफ्तार किया गया है।  सोनेगांव क्षेत्र निवासी पीड़ित 4 वर्षीय मासूम बालिका है। सोमवार को मासूम बालिका रात करीब दस बजे 9 वर्षीय बड़ी बहन के साथ अपने फ्लैट के सामने ही पहली मंजिल पर साइकिल चला रही थी, तभी मौका पाकर वही रहने वाले सतीश चुन्नीलाल रहांगडाले  (30) ने पीड़ित बालिका को गोद में उठाया और उससे छेड़छाड़ की। इस घटना को पीड़िता की मां और पिता ने भी देखा। हालांकि सतीश का कहना था कि, वह मात्र बच्ची का लाड़-प्यार कर रहा था। उसने बच्ची से कोई गलत हरकत नहीं की। आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चलता रहा। इसे लेकर हुए हंगामे के बीच पीड़िता के पिता और परिसर में रहने वाले लोगों ने सतीश की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। सतीश मूलत: गोंदिया निवासी है। करीब सात वर्ष से वह मिहान में स्थित एक मेस में रसोइया है। 

जान से धमकी देने वाला फेसबुक फ्रेंड गिरफ्तार
एमआईडीसी थानांतर्गत निवासी 24 वर्षीय युवती होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करती है। करीब एक वर्ष पहले फेसबुक के जरिए उसकी मित्रता समीर मेंढे (31), दत्तवाड़ी निवासी से हुई। कुछ दिन बाद पीड़िता को समीर का बर्ताव ठीक नहीं लगा तो उसने समीर से बात करना बंद कर दिया।  बावजूद समीर उससे बात करने का प्रयास करता रहा। उससे दोबारा मित्रता कायम करने की कही। युवती ने मना करने पर उसने पीड़िता के साथ गाली-गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर समीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को पीटा
इसी तरह का एक और वाकया इमामवाड़ा क्षेत्र में भी हुआ। 19 वर्षीय पीड़िता के अजनी रेलवे क्वार्टर निवासी गुड्डू उर्फ सूरज कंुदन झरबड़े नामक युवक से प्रेम संबंध है। गत कुछ महीनों से सूरज पीड़िता पर शक करने लगा था। इस लेकर उनमें कई बार विवाद हुआ। रविवार को भी इसी बात को लेकर सूरज ने पीड़िता की सरेआम पिटाई कर दी। इससे मामला थाने पहुंचा। प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है। 
 

Created On :   11 Sep 2019 8:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story