आंध्रप्रदेश में फंसे जिले के 300 लोग, महिलाएं व बच्चे भी शामिल

300 people, women and children from Andhra Pradesh stranded in Andhra Pradesh
आंध्रप्रदेश में फंसे जिले के 300 लोग, महिलाएं व बच्चे भी शामिल
आंध्रप्रदेश में फंसे जिले के 300 लोग, महिलाएं व बच्चे भी शामिल

12 को पुट्टपर्ती यात्रा के लिए निकले थे, 23 को थी वापसी की ट्रेन अब 31 मार्च से पहले आना संभव नहीं
डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा।
जिले के अलग-अलग ग्रामों से पुट्टपर्ती आंध्रप्रदेश यात्रा के लिए गए जिले के लगभग 300 लोग लॉक डाउन और ट्रेनें रद्ध होने के कारण फंस गए हैं। इन सभी श्रद्धालुओं की वापसी की ट्रेन 23 मार्च को थी। छिंदवाड़ा शहर और आसपास के ग्रामों सारणा, बनगांव, कोकीवाड़ा चांद, तितरी, कोहपानी, सुुरलाखापा और मढुआ से लगभग 300 श्रद्धालु पुट्टपर्ती यात्रा के लिए 12 मार्च को निकले थे। इन श्रद्धालुओं की 10 दिन की यात्रा पूरी होने के बाद 23 मार्च को आंध्रप्रदेश के धरमावरम से वापसी की ट्रेन थी, लेकिन रविवार को रेलवे ने अपनी सभी ट्रेनें 31 मार्च तक के लिए बंद कर दी हैं। ट्रेनें बंद होने के कारण यह 300 लोग पुट्टपर्ती में ही फंस गए हैं। अब 31 मार्च के बाद इन लोगों का वहां से निकलना हो सकेगा। क्योंकि सड़क मार्ग पर भी लॉक डाउन चल रहा है।
पुट्टपर्ती आश्रम में ही रहने खाने की व्यवस्था
जिले के यह तीन सौ लोग पुट्टपर्ती आश्रम में ही रूके हुए हैं। ट्रेनें रद्ध होने के कारण यह लोग फिलहाल उसी आश्रम में हैं, जहां रहने और खाने की व्यवस्था है। इन 300 लोगों में 120 महिलाएं, 10-12 बच्चे और 170 पुरूष शामिल हैं। पुट्टपर्ती आश्रम में रूके युवक कोकीवाड़ा निवासी सोनू चौरिया ने बताया कि ट्रेन रद्ध होने के कारण अब 31 मार्च के बाद ही यहां से निकलने की व्यवस्था बन पाएगी।

Created On :   23 March 2020 7:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story