अब तक खरीदी जा चुकी है 45 हजार क्विंटल प्याज, 942 रुपए प्रति क्विंटल की दर से सरकारी खरीद

45 thousand quintal onions have been purchased so far
अब तक खरीदी जा चुकी है 45 हजार क्विंटल प्याज, 942 रुपए प्रति क्विंटल की दर से सरकारी खरीद
चर्चा का जवाब अब तक खरीदी जा चुकी है 45 हजार क्विंटल प्याज, 942 रुपए प्रति क्विंटल की दर से सरकारी खरीद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश भर में 42 खरीद केंद्रों पर किसानों से प्याज की खरीदी की जा रही है। राज्य में नाफेड के अलावा किसान उत्पादक कंपनियों के माध्यम से प्याज की खरीदी शुरू की है। राज्य में अब तक 45 हजार 796 क्विंटल प्याज खरीदा जा चुका है। प्याज खरीदी की औसतन दर 942 रुपए प्रति क्विंटल है। विधान परिषद में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री ने राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्याज उत्पादक किसानों को राहत देने के लिए पवार समिति का गठन किया था। समिति ने सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है। अब मुख्यमंत्री अगले दो से तीन दिनों में प्याज उत्पादक किसानों को मदद देने की घोषणा करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को राज्य में प्याज के बुवाई का क्षेत्र कम करने का सुझाव मिला है लेकिन हर दो सालों में प्याज का उत्पादन कम होता है।  राज्य में 12 लाख 75 हजार मीट्रिक टन प्याज का उत्पादन हुआ है। 

किरीट सोमैया के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस

विधान परिषद में शिवसेना (उद्धव गुट) के सदस्य अनिल परब ने भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया और म्हाडा के मुंबई बोर्ड के उपाध्यक्ष मिलिंद बोरिकर के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। परब ने बांद्रा में म्हाडा की इमारत परिसर में अवैध निर्माण कार्य करने का आरोप लगाकर बदनामी करने को लेकर यह नोटिस दिया है। सदन में उपसभापति नीलम गोर्हे ने कहा कि परब के विशेषाधिकार हनन के नोटिस की जांच के बाद उचित फैसला लिया जाएगा। फिलहाल विधान परिषद की विशेषाधिकार हनन समिति का गठन भी नहीं हुआ है।

 

Created On :   11 March 2023 10:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story