नागपुर के 5 उपजिलाधीश बने अपर कलेक्टर, राज्य में कुल 61 को प्रमोशन

5 Deputy - collectors of Nagpur became Additional Collectors, 61 promoted
नागपुर के 5 उपजिलाधीश बने अपर कलेक्टर, राज्य में कुल 61 को प्रमोशन
नागपुर के 5 उपजिलाधीश बने अपर कलेक्टर, राज्य में कुल 61 को प्रमोशन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य सरकार ने नागपुर समेत राज्य के 61 उपजिलाधीशों को अपर जिलाधीश के पद पर पदोन्नत किया है। इनमें नागपुर में तैनात 5 उपजिलाधीश शामिल है। वरीयता के आधार पर इन अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। जिन अधिकारियों को अपर जिलाधीश के पद पर पदोन्नत किया गया है, उनमें उपजिलाधीश (पुनर्वसन) आशा पठान, उपजिलाधीश व उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजलक्ष्मी शाह, उपजिलाधीश (जमीन अधिग्रहण) निशिकांत सुके, उपजिलाधीश मनीषा जायभाए व उपजिलाधीश शिरीष पांडे शामिल है। राज्य सरकार ने मुंबई उच्च न्यायालय के आदेश को ध्यान में रखकर वरीयता के आधार पर इन अधिकारियों को पदोन्नती दी है। उपजिलाधीशों के पदोन्नती का मामला लंबे समय से अटका था।

राज्य में अपर जिलाधीश के कई पद काफी समय से रिक्त पड़े है। पद रिक्त होने से अधिनस्थ अधिकारियों पर काम का बोझ बढ़ने का खतरा बढ़ गया था। नागपुर से सटे गडचिरोली जिले के उपजिलाधीश अनंत वालस्कर व चंद्रपुर जिले के उपजिलाधीश घनश्याम भुगांवकर को भी अपर जिलाधीश के पद पर पदोन्नती मिली है। फिलहाल इन अधिकारियों को पोस्टिंग नहीं मिली है। इन्हें किस जिले में किस हेड की जिम्मेदारी मिलेगी, इसके लिए स्वतंत्र आदेश जारी होगा। पदोन्नती का आदेश राज्य के राजस्व व वन विभाग की तरफ से एक दिन पहले ही जारी हुआ है। अपर जिलाधीश का चार्ज संभालने के बाद ही इन अधिकारियों को इस पद के वेतन श्रेणी का लाभ मिलेगा। 

Created On :   31 Jan 2020 1:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story