एसटी के कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में 5 फीसदी की बढ़ोतरी

5 percent hike in dearness allowance for ST employees with Diwali bonus
एसटी के कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में 5 फीसदी की बढ़ोतरी
दिवाली बोनस और तो और एसटी के कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में 5 फीसदी की बढ़ोतरी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) के अधिकारियों और कर्मचारियों को दीपावली के त्यौहार की सौगात मिली है। दीपावली के मद्देनजर एसटी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। जबकि दीपावली के भेंट के रूप में अधिकारियों को 5 हजार रुपए और कर्मचारियों को 2500 रुपए दिए जाएंगे।  सोमवार को प्रदेश के परिवहन मंत्री तथा एसटी महामंडल के अध्यक्ष अनिल परब ने यह घोषणा की। इस फैसले से एसटी महामंडल के 93 हजार से अधिक कर्मियों को लाभ होगा। एसटी महामंडल ने बताया कि कर्मचारियों को हर महीने 7 तारीख को वेतन दिया जाता है। लेकिन नवंबर महीने में 1 तारीख यानि दीपावली से पहले वेतन उपलब्ध करा दिया जाएगा। वहीं परब ने कहा कि एसटी कर्मचारियों ने महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग की थी। इसके अनुसार एसटी कर्मियों के महंगाई भत्ते को 12 से बढ़ाकर 17 प्रतिशत कर दिया गया है। 
 

Created On :   25 Oct 2021 8:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story