यूनियन बैंक से 6 किलो सोना चोरी! करोड़ों में है कीमत

6 kg gold stolen from Union Bank! Price is in crores
यूनियन बैंक से 6 किलो सोना चोरी! करोड़ों में है कीमत
अमरावती यूनियन बैंक से 6 किलो सोना चोरी! करोड़ों में है कीमत

डिजिटल डेस्क, अमरावती. जिले की यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की राजापेठ शाखा में हुई गड़बड़ी उजागर होने के बाद मामले में पुलिस ने बैंक  के कर्मचारी-अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच में सामने आया है कि 92 लोगों ने बैंक में सोना गिरवी रखा था। इसमें से 59 ग्राहकों का सोना बदलकर नकली रखा गया।  यह सोना करीब 6 किलो का बताया जा रहा है, जिसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ रुपए है। इस मामले की जांच राजापेठ थाने ने वरिष्ठों को सौंपने की बात सामने आई है। वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि 92 में से 3 लोगों ने गिरवी रखा सोना छुड़ा लिया था। इन तीन लोगों की भी जांच होगी कि आखिर उन्होंने सोना रखा भी था या फिर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनको कर्ज दिया गया था।  
 

Created On :   16 Aug 2022 10:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story