गांधी जयंती पर नहीं हो सकेगी 62 कैदियों की रिहाई 

62 prisoners will not be released on Gandhi Jayanti
गांधी जयंती पर नहीं हो सकेगी 62 कैदियों की रिहाई 
गांधी जयंती पर नहीं हो सकेगी 62 कैदियों की रिहाई 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के कारण राज्य के लगभग 62 कैदियों को अभी कुछ और दिन जेल में गुजारने होंगे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में सजायाफ्ता कैदियों को रिहा किया जाना था। लेकिन चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के चलते कैदियों की रिहाई नहीं हो सकेगी। मंगलवार को गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कैदियों की रिहाई का फैसला आचार संहिता खत्म होने के बाद लिया जाएगा। फिलहाल इससे जुड़ी फाइल राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के पास भेजी गई है। अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में दो चरणों में करीब 170 कैदियों को रिहा किया जा चुका है। 
 

Created On :   1 Oct 2019 5:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story