- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- अलग-अलग हादसों में 7 लोगों की मौत,...
अलग-अलग हादसों में 7 लोगों की मौत, पांच घायल

डिजिटल डेस्क, अमरावती। तीन जिलों में अलग-अलग जगह हुई सड़क दुर्घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हुए हैं। अमरावती जिले के वरुड तहसील मंे आनेवाले रोशनखेड़ा फाटा और भातकुली तहसील के वलगांव थाना क्षेत्र में आनेवाले दर्याबाद फाटा के पास हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटनाएं बुधवार की सुबह हुई।
वर्धा जिले के हिंगणघाट तहसील के आजंती परिसर में अष्टविनायक ट्रैवल्स की बस यात्रियों को हिंगणघाट से नागपुर ले जा रही थी। चालक का अचानक नियंत्रण छूट जाने से बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में 2 यात्रियों की मौत हो गई। यात्रियों का कहना है कि बस चालक शराब के नशे में था। दुर्घटना 2 नवंबर की रात को हुई। हिंगणघाट पुलिस मामले की जांच कर रही है। वर्धा जिले के सेलू तहसील के तुलजापुर-वघाला रास्ते पर तेज रफ्तार दोपहिया वाहन बैलगाड़ी से टकरा गया। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। मृतक का नाम नीलेश प्रभाकर सयाम (32) है।
यवतमाल जिले के रालेगांव तहसील के सावंगी मार्ग पर एक आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दीपावली की खरीदारी कर घर लौट रही 15 वर्ष की बालिका की मौत हो गई। घटना 2 नवंबर की हुई। मृत बालिका का नाम साक्षी मेश्राम है। रालेगांव पुलिस ने आटो चालक संजय नाकाडे (36) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Created On :   3 Nov 2021 9:26 PM IST