मुंबई से मालदीव '7 स्टार क्रूज' का शानदार सफर, बस चुकाने होंगे मात्र इतने रुपए...

7-star cruise starts between mumbai and maldives, only pay this.
मुंबई से मालदीव '7 स्टार क्रूज' का शानदार सफर, बस चुकाने होंगे मात्र इतने रुपए...
मुंबई से मालदीव '7 स्टार क्रूज' का शानदार सफर, बस चुकाने होंगे मात्र इतने रुपए...

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में अब पर्यटन के शौकीन समुद्र पर तैरने वाले सात सितारा जहाज क्रूज में लंबी यात्रा का लुत्फ उठा सकेंगे। यूरोप की नामचीन कंपनी कोस्टा क्रूज ने मुंबई से कोचीन के रास्ते मालदीव तक क्रूज सेवा शुरू की है। कोस्टा क्रूज कंपनी ने मुंबई पोर्ट ट्रस्ट और महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (MTDC) के सहयोग से  सेवा शुरू की। शुक्रवार को पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल ने क्रूज का उद्धाटन किया। रावल ने कहा कि मुंबई से शुरू होने वाली क्रूज सेवा पर्यटन के लिहाज से मील का पत्थर साबित होगी। क्रूज से आने वाले पर्यटक मुंबई पोर्ट ट्रस्ट पर उतर कर नागपुर, नाशिक और कोंकण भी आसानी से जा सकेंगे।

15 दिनों में एक बार रविवार को रवान होगा क्रूज

रावल ने बताया कि मुंबई से मालदीव के लिए क्रूज हर 15 दिनों में एक बार रविवार को रवाना होगा। मुंबई से मालदीव का सफर 7 रात 8 दिन का होगा। इसके लिए पर्यटकों को 45 हजार रुपए किराया देना पड़ेगा। यदि कोई पर्यटक मुंबई से मालदीव न जा कर बीच रास्ते कोचीन उतरना चाहता है, तो उसके लिए भी सेवा उपलब्ध है। मुंबई से कोची तक के चार दिन और तीन रात के सफर के लिए 29,800 रुपए किराया चुकाना होगा। क्रूज में सफर करने के लिए पर्यटक मुंबई पोर्ट ट्रस्ट और महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम के साथ ही निजी एजेंटों के माध्यम से टिकट बुक करा सकेंगे। शुक्रवार से शुरू हुई सेवा मार्च 2018 तक जारी रहेगी। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय भाटिया ने कहा कि विदेशी पर्यटकों के लिए ई-वीजा सुविधा शुरू की गई है। पर्यटक ई-वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मुंबई में क्रूज से उतरने के लिए उन्हें केवल अपना बायोमिट्रिक देना होगा।

कोस्टा कंपनी के क्रूज की खासियत

इटली के कोस्टा निओ क्लासिका क्रूज में सात सितारा होटल जैसी सुविधाएं हैं। 14 मंजिल वाले क्रूज में 654 कैबिन है। क्रूज में कसीनो, फिल्म देखने के लिए थियेटर, बॉल रूम, ग्रैंड बार,  स्विमिंग पूल, लाइब्रेरी, डिस्को, जीम, जॉगिंग ट्रेक, मजास सेंटर बनाया गया है। 1300 वर्ग फुट में वेलनेस सेंट्रर है।  इसके अलावा खरीददारी के लिए कपड़ों की दुकानें हैं। शॉपिंग सेंटर ड्यूटी फ्री है। इसमें सफर के दौरान सभी आधुनिक सुविधाओं का लुफ्त उठाया जा सकता है।

मुंबई से गोवा के लिए भी क्रूज सेवा

इसी दौरान भाटिया ने बताया कि मुंबई से गोवा तक के लिए क्रूज सेवा लगभग 25 दिसंबर तक शुरू हो जाएगी। जबकि पर्यटन मंत्री रावल ने बताया ने राज्य सरकार ने राज्य के 12 किलो को होटल में तब्दील करेगी। जो किले पंजीकृत नहीं हैं उन्हीं को इसके लिए चुना जाएगा।

Created On :   24 Nov 2017 3:54 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story