महिला यात्री की पर्स से उड़ाए 7 तोला सोने के आभूषण

7 tola gold jewelery blown from the purse of a female passenger
महिला यात्री की पर्स से उड़ाए 7 तोला सोने के आभूषण
अमरावती महिला यात्री की पर्स से उड़ाए 7 तोला सोने के आभूषण

डिजिटल डेस्क, अमरावती. बस में यात्रियों की भीड़ का फायदा लेकर चोर लगाातार कीमती जेवरात व नकद चोरी कर फरार हाे रहे हैं। इसी तरह अमरावती से वाढोणा जा रही बस मंे सवार विवाहिता के पर्स से अज्ञात आरोपी ने 71 ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर फरार होने का मामला सामने आया है। महिला ने मंगरूल चवाला थाने में शिकायत करते ही पुलिस आरोपियों की तलाश में सरगर्मी से जुटी है। जानकारी के मुताबिक अमरावती अर्जुन नगर निवासी विवाहिता यह शनिवार की सुबह 10 बजे वाढोणा जाने के लिए अमरावती से वाढोणा बस में बैठी। इस दौरान बस में यात्रियों की काफी भीड़ थी। दोपहर 12 बजे वाढोणा बस स्टैंड पर उतरी। जैसे ही घर पर पहुंची तो देखा कि पर्स की चेन खुली है, तभी महिला ने पर्स खोलकर देखा तो उसमें रखे सोने के जेवरात पूरी तरह से नदारद थे। जहां बस में ही भीड़ का फायदा लेकर अज्ञात आरोपी ने हाथ की सफाई दिखाते हुए महिला के पर्स से 21 ग्राम सोने की चेन, 30 ग्राम सोने की चेन व 10 ग्राम सोने की चेन के अलावा 7 ग्राम सोने की अंगूठी व चार ग्राम कान के झुमके ऐसा कुल 71 ग्राम के जेवरात चाेरी कर लिए गए। जिसकी कीमत 6 लाख 7 हजार रुपए बताई गई है। महिला ने तुंरत मंगरूल चवाला पुलिस थाने में पहंुच शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 

Created On :   7 Nov 2022 5:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story