कलयुगी बेटे की करतूत : एक करोड़ के घर की मालकिन फुटपाथ पर सोने को मजबूर

80 years old Millionaire woman helpless to sleep on the Street
कलयुगी बेटे की करतूत : एक करोड़ के घर की मालकिन फुटपाथ पर सोने को मजबूर
कलयुगी बेटे की करतूत : एक करोड़ के घर की मालकिन फुटपाथ पर सोने को मजबूर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला कुर्ला इलाके के फुटपाथ पर दिन गुजारने को मजबूर है। वजह महिला के बेटे ने उसका एक करोड़ रुपए कीमत का घर धोखे से अंगूठे का निशान लेकर सिर्फ 45 लाख रुपए में बेंच दिया। इसके बाद उसने मां को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया और पैसे भी ले लिए। परेशान महिला ने बेटे और बहू के खिलाफ पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उसे अदालत का दरवाजा खटखटाने की सलाह देकर उन्हें वापस लौटा दिया। 

अपने ही बेटे के हाथों ठगी गई महिला का नाम अमीना शेख है। अमीना के नाम इंदिरा नगर के मरियम कंपाउंड में एक घर था जिसमें वे अपने बेटे और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ पिछले 30 सालों से रहतीं थीं। अमीना के मुताबिक उनके बेटे नजीर ने पिछले महीने धोखे से संपत्ति से जुड़े कागजात पर उनके अंगूठे के निशान ले लिए। इसके बाद उसने संपत्ति सईद खान नाम के एक शख्स को बेंच दिया।

मां की संपत्ति बेंचने के बाद नजीर पैसे लेकर अपनी पत्नी फातिमा के साथ फरार हो गया जबकि अमीना दूसरों के रहमों करम पर उसी इलाके में फुटपाथ पर रहने को मजबूर हैं। अब स्थानीय लोगों की मदद से जैसे तैसे उन्हें खाना मिल रहा है। अमीना ने अपने बेटे के खिलाफ पुलिस से भी शिकायत की लेकिन पुलिस ने उन्हें कोर्ट जाने का सुझाव देकर वापस भेज दिया।

इलाके के एक आला पुलिस अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की लेकिन बताया कि इस मामले में कोई एफआईआर नहीं दर्ज की गई है। हैरानी की बात यह है कि अमीना की बेटी भी इसी इलाके  में रहती है लेकिन उसने भी यह कहते हुए मां की मदद से इनकार कर दिया कि जब पैसे भाई लेकर भाग गया तो मदद क्यों करे।   

 

Created On :   3 May 2019 7:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story