गोंदिया के 83 लाख 974 किसानों को मिला कर्ज माफी योजना का लाभ 

83 lakh 974 farmers of Gondia got benefit of debt waiver scheme
गोंदिया के 83 लाख 974 किसानों को मिला कर्ज माफी योजना का लाभ 
गोंदिया के 83 लाख 974 किसानों को मिला कर्ज माफी योजना का लाभ 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गोंदिया में छत्रपति शिवाजी महाराज किसान सम्मान योजना के तहत 83 हजार 974 किसानों को कर्ज माफी का लाभ मिला है। इन किसानों के बैंक कर्ज खाते में लगभग 229 करोड़ 93 लाख रुपए की राशि जमा करा दी गई है। प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री तथा गोंदिया के पालक मंत्री राजकुमार बडोले ने यह जानकारी दी। बुधवार को मंत्रालय में बडोले ने गोंदिया की कर्ज माफी योजना की समीक्षा बैठक की।

पत्रकारों से बातचीत में बडोले ने बताया कि गोंदिया में कर्ज माफी योजना के लिए लगभग 87 हजार 276 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसमें से पात्र 83 हजार 974 किसानों के बैंक खाते में 229 करोड़ 93 लाख रुपए जमा करा दिए गए हैं। जबकि और 3 हजार 302 किसानों को भी कर्ज माफी योजना का लाभ मिलेगा।

बडोले ने कहा कि जिन किसानों का 1.50 लाख रुपए से ज्यादा कर्ज है। ऐसे किसानों के लिए लागू एक मुश्त समझौता योजना की अवधि 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है। बडोले ने कहा कि 9 मई 2018 को सरकार ने कर्ज माफी योजना का दायरा बढ़ाने का फैसला किया था। जिससे फसल कर्ज के अलावा इमू पालन, पॉली हाऊस और शेडनेट के लिए मध्यावधि कर्ज लेने वाले किसानों को कर्ज माफी का लाभ मिला है। 

Created On :   2 Jan 2019 6:26 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story