पश्चिम नागपुर के शेल्टर होम से 90 मजदूर हुए मध्यप्रदेश रवाना

90 laborers left from shelter home to  Madhya Pradesh
 पश्चिम नागपुर के शेल्टर होम से 90 मजदूर हुए मध्यप्रदेश रवाना
 पश्चिम नागपुर के शेल्टर होम से 90 मजदूर हुए मध्यप्रदेश रवाना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अंबाझरी के अग्रसेन भवन और सदर परिसर के शेल्टर होम से 90 मजदूरों को रविवार की रात बसों से मध्यप्रदेश के लिए रवाना किया गया। अपने घर जाने की खुशी इन मजदूरों के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। मजदूरों ने शहर पुलिस का आभार माना। क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त विनीता साहू स्वयं अंबाझरी के अग्रसेन भवन परिसर में मौजूद थीं। उन्होंने फ्लैग दिखाकर मजदूरों को रवाना किया और सफर के दौरान सोशल डिस्टेंश बनाकर रखने की सलाह भी दी। पश्चिम नागपुर में बने शेल्टर होम में रहनेवाले मजदूरों को पहली बार जब खबर दी गई कि उन्हें उनके घर भेजने का प्रबंध कर दिया गया है तो वह खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे थे। सूत्रों से पता चला है कि अंबाझरी के अग्रसेन भवन परिसर से छिंदवाडा के लिए करीब 56 और सदर इलाके से 34 मजदूरों को सिवनी के लिए रवाना किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त विनीता साहू ने दोनों स्थानों पर मौजूद पुलिस अधिकारियों – कर्मचारियों का मार्गदर्शन करते हुए मजदूरों के जत्थे को रवाना किया। जब से मजदूरों को उनके घर भेजने का सिलसिला शुरू हुआ है तब से पश्चिम नागपुर के शेल्टर होम का यह पहला जत्था रविवार को मध्यप्रदेश के लिए रवाना किया गया।  

 

Created On :   4 May 2020 10:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story