खेती के लिए अब मिलेंगे 63 की बजाय 99 पुरस्कार, युवा किसान व कृषि अनुसंधान के लिए भी मिलेगा अवार्ड

99 awards will now be given for agriculture instead of 63
खेती के लिए अब मिलेंगे 63 की बजाय 99 पुरस्कार, युवा किसान व कृषि अनुसंधान के लिए भी मिलेगा अवार्ड
खेती के लिए अब मिलेंगे 63 की बजाय 99 पुरस्कार, युवा किसान व कृषि अनुसंधान के लिए भी मिलेगा अवार्ड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। खेती में नवाचार के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से प्रदेश के कृषि विभाग के माध्यम से दिए जाने वाले पुरस्कारों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। इससे प्रदेश में अब हर साल 63 के बजाय 99 पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें 36 नए पुरस्कारों को शामिल किया गया है। इसमें युवा किसान पुरस्कार और वैज्ञानिकों के लिए उत्कृष्ट कृषि अनुसंधानकर्ता पुस्कार का समावेश है। बुधवार को प्रदेश के कृषि मंत्री दादाजी भुसे की अध्यक्षता में हुई बैठक में कृषि पुरस्कार के लिए पात्रता के मापदंड बदलने के साथ ही इसकी संख्या में बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। इससे राज्य में पंजाबराव देशमुख कृषिरत्न पुरस्कार 1, जीजामाता कृषिभूषण पुरस्कार 8 लोगों को दिए जाएंगे। वसंतराव नाईक कृषि भूषण पुरस्कारों की संख्या 5 से बढ़ाकर 8 की गई है। जैविक खेती पुरस्कार 8, उद्यान पंडित पुरस्कार 8 लोगों को दिए जाएंगे। खेती मित्र पुरस्कारों की संख्या 3 से बढ़ाकर 8 की गई है। कृषि पुरस्कारों की संख्या 25 से 40 की गई है। सेवारत्न पुरस्कार 2 से बढ़ाकर 9 किया गया है। जबकि नए शामिल किए गए युवा किसान पुरस्कार 8 और उत्कृष्ट कृषि अनुसंधानकर्ता पुरस्कार एक व्यक्ति को दिया जाएगा। भुसे ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से साल 1967 से कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वालों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। 

किसानों के उत्पाद बेचने तैयार होगा नोगा ब्रांड 

प्रदेश के कृषि मंत्री दादाजी भुसे ने किसानों की सब्जियों और फलों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए नोगा ब्रांड की मूल्य श्रृंखला विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शहरी इलाकों में भीड़भाड़ की जगह और राज्य कृषि उद्योग महामंडल की मालिकाना हक वाली जगह पर नोगा के उत्पादनों के लिए बिक्री स्थल स्थापित किए जाएंगे। 
 

Created On :   23 Dec 2020 1:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story