पार्किंग विवाद में हुई एक शख्स की हत्या, दूसरा बुरी तरह घायल

A man killed in parking dispute, another one seriously injured
पार्किंग विवाद में हुई एक शख्स की हत्या, दूसरा बुरी तरह घायल
पार्किंग विवाद में हुई एक शख्स की हत्या, दूसरा बुरी तरह घायल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद दो लोगों ने एक शख्स की हत्या कर दी, जबकि दूसरे को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना भायखला के रानीबाग परिसर में स्थित BMC के पे एंड पार्क में हुई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक रविवार शाम दो लोग मोटर साइकल पार्क करने वहां पहुंचे थे। उन्होंने रैश ड्राइविंग करते हुए मोटर साइकल पार्क करने की कोशिश की तो वहां मौजूद कर्मचारी भावेश कोये (23) ने उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा। इससे नाराज दोनों आरोपियों ने कोए पर धारदार हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया।

मौके पर मौजूद कोये के दोस्त राजेश ने उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे भी बुरी तरह पीटा। जानकारी मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंची भायखला पुलिस कोये को जेजे अस्पताल ले गई, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 324, 504, 506, 143, 144, 147, 148 और 149 के तहत एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक घटना स्थल पर कोई CCTV नहीं है, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपियों के हुलिए की जानकारी ली गई है। इसके अलावा आसपास के इलाकों में स्थित CCTV की मदद से भी आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। 

 

Created On :   2 July 2018 8:03 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story