तेंदुए ने फिर एक युवक को किया घायल, अस्पताल में जारी इलाज

A young man was injured in leopard attack, admitted in hospital
तेंदुए ने फिर एक युवक को किया घायल, अस्पताल में जारी इलाज
तेंदुए ने फिर एक युवक को किया घायल, अस्पताल में जारी इलाज

डिजिटल डेस्क, पुणे। ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। शिरूर के आपटी में तेंदुए के हमले में एक युवक घायल हुआ। यह घटना शुक्रवार दोपहर को हुई। मिली जानकारी के अनुसार घटना में सुनील नवलसिंह फुलपगारे नामक युवक घायल हुआ है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सुनील कुछ अन्य लोगों के साथ गन्ने के खेत में काम कर रहा था। उस समय अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। लोगों ने हिम्मत जुटाकर किसी तरह सुनील को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया। सुनील गंभीर रूप से घायल हुआ है।  

स्थानीय रहवासियों में गुस्सा  
स्थानीय निवासियों के मुताबिक तेंदुए के हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार तेंदुआ लोगों को अपना शिकार बना चुका है। तेंदुए जंगल से बाहर निकल आते हैं और आने-जाने वालों पर हमला बोलते हैं। तेंदुए से बढ़ते हमलों से लोगों में दहशत का माहौल है। इस संबंध में वनविभाग के अधिकारियों बताया गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। 

Created On :   18 May 2018 7:43 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story