राज्य में संगठन विस्तार में जुटी आम आदमी पार्टी, शुरु किया सदस्यता अभियान

Aam Aadmi Party engaged in organization expansion in the state
राज्य में संगठन विस्तार में जुटी आम आदमी पार्टी, शुरु किया सदस्यता अभियान
राज्य में संगठन विस्तार में जुटी आम आदमी पार्टी, शुरु किया सदस्यता अभियान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आम आदमी पार्टी ने राज्य में संगठन विस्तार करने जा रही है। जिला स्तर पर समितियों के गठन के साथ ही विविध कार्यक्रम चलाने की योजना है। सदस्यता अभियान भी शुरु किया गया है। फोन पर मिस्ड काल के माध्यम से आम आदमी पार्टी का सदस्य बनने का आव्हान किया गया है। पार्टी के पूर्व विदर्भ संगठक देवेंद्र वानखेडे व प्रदेश कोषाध्यक्ष जगजीतसिंह ने जानकारी दी। सोमवार को ही पार्टी के जिला स्तर के पदाधिकारियों की बैठक रविभवन में हुई। संगठन विस्तार के लिए विशेष रणनीति पर चर्चा की गई। वानखेडे ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी से जुड़ने के लिए लोगों का बड़ी संख्या में प्रतिसाद मिल रहा है।

विकास की राजनीति से प्रभावित होकर विविध सेक्टर के लोग आम आदमी पार्टी के माध्यम से राजनीति में सहभागी होना चाहते हैं। लिहाजा पार्टी ने विविध राज्यों में संगठन विस्तार का कार्य शुरु किया है। महाराष्ट्र में केजरीवाला का विकास माडल घर घर तक पहुंचाने की योजना है। काम की राजनीति अभियान के तहत जनसंपर्क किया जा रहा है। 23 मार्च तक यह अभियान चलेगा। सदस्य बनने के लिए मिस्ड काल सेवा के तहत फोन क्रमांक जारी किया गया है। मिस्ड काल सेवा जारी होते ही 24 घंटे में 11 लाख मिस्ड काल आये हैं। राज्य में प्रमुख शहरों व जिला मुख्यालयों में पत्रकार वार्ता के माध्यम से इस अभियान की जानकारी दी जा रही है। नागपुर जिले में समिति नियुक्ति की प्रक्रिया शुरु है।

Created On :   24 Feb 2020 3:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story