मुंबई-पुणे महामार्ग पर हादसा - कार को काटकर निकालना पड़ा शव, पुलिस निरीक्षक के बेटे ने किया सुसाइड

Accident on Mumbai-Pune highway - car cut to out body
मुंबई-पुणे महामार्ग पर हादसा - कार को काटकर निकालना पड़ा शव, पुलिस निरीक्षक के बेटे ने किया सुसाइड
मुंबई-पुणे महामार्ग पर हादसा - कार को काटकर निकालना पड़ा शव, पुलिस निरीक्षक के बेटे ने किया सुसाइड

डिजिटल डेस्क, पुणे। तेज रफ्तार से निकली कार आगे जा रहे वाहन से जा भिड़ी। जिसमें कार चालक की मौत हो गई। गुरूवार सुबह मुंबई-पुणे महामार्ग पर हुआ हादसा इतना भीषण था कि कार को काटकर चालक का शव निकालना पड़ा। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार खोपोली के पास बोरघाट उतरते समय ढेकू गांव के पास हादसा हुआ। सांगली निवासी सचिन संपत कोलेकर की मौत हो गई। जो कार चला रहे थे। खोपोली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। सचिन नवी मुंबई स्थित कामोठे में रहते थे। कुछ काम के लिए सांगली आए थे। शुक्रवार को जब कामोठे लौट रहे थे। सुबह खोपोली के पास बोरघाट उतरते समय ढेकू गांव के पास सचिन अपनी कार से नियंत्रण खो बैठे और कार सीधे आगे से जा रहे वाहन से जा टकराई।जिसमें कार का आगला हिस्सा चकनाचूर हो गया।

पुलिस निरीक्षक के बेटे ने की आत्महत्या

इसके अलावा पुलिस निरीक्षक के बेटे ने घर में फासी लगाकर आत्महत्या की। मामला बुधवार रात पिंपरी के मोरवाड़ी इलाके में सामने आया। जिसकी वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि अभिषेक अजित दलवी (29) ने आत्महत्या की है। घटना को लेकर पिंपरी पुलिस थाने में अकस्मात मौत का मामला दर्ज किया गया है। अभिषेक के पिता अजित दलवी सांगली जिले के मिरज पुलिस थाने में बतौर पुलिस निरीक्षक कार्यरत हैं। अभिषेक, मां और पत्नी के साथ मोरवाड़ी में रहता था। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। बुधवार देर रात अभिषेक ने शराब पी थी। उसके बाद उसने बेडरूम का दरवाजा बंद किया। गुरूवार सुबह काफी देर होने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खाेला। तो मां और पत्नी ने पुलिस और दमकल विभाग काे खबर की। उन्होंने घटनास्थल पहुंचकर बेडरूम का दरवाजा ताेड़ा, तब अभिषेक को पंखे से लटके हुए पाया। घटना की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। 


 
 

Created On :   26 Dec 2019 2:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story