एक्ट्रेस सोनम के रिश्तेदार के घर चोरी करने वाले गिरफ्तार, बंगले में हुई थी शादी 

Accused who steals in Actress Sonams relative house are arrested
एक्ट्रेस सोनम के रिश्तेदार के घर चोरी करने वाले गिरफ्तार, बंगले में हुई थी शादी 
एक्ट्रेस सोनम के रिश्तेदार के घर चोरी करने वाले गिरफ्तार, बंगले में हुई थी शादी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेत्री सोनम कपूर की मौसी के बांद्रा स्थित बंगले में सितंबर महीने में हुई चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे बैंडस्टैंड घूमने गए थे इसी दौरान देखा कि बंगले पर कोई चौकीदार नहीं है इसलिए दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और चोरी कर ली। बता दें कि रॉकडेल नाम के इसी बंगले में मई महीने में सोनम कपूर की शादी हुई थी।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम ऋषि डे और देवेंद्र है। ऋषि ठाणे जिले के अंबरनाथ जबकि देवेंद्र उल्हासनगर का रहने वाला है। वारदात 26 सितंबर 2018 को हुई थी। आरोपियों ने बताया कि वे बांद्रा बैंडस्टैंड पर टहल रहे थे इसी दौरान आसपास स्थित किसी बंगले में चोरी की साजिश रची। दोनों घूम रहे थे इसी दौरान उनकी नजर अभिनेता अनिल कपूर की साली और सोनम कपूर की मौसी कविता सिंह के बंगले पर पड़ी। यहां गार्ड नहीं था। इसीलिए दोनों आरोपी दीवार पर लगी तारें काटकर भीतर दाखिल हो गए।

घर में उस वक्त 10-12 लोग थे लेकिन किसी का ध्यान उन पर नहीं गया। आरोपी घर में रखा लाखों रुपयों का सामान लेकर फरार हो गए। वारदात CCTV में कैद हो गई थी। सुबह सामान गायब मिला तो परिवार वालों को चोरी का एहसास हुआ जिसके बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। जांच में जुटी पुलिस ने आखिरकार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ठाणे जिले में कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं। उन्हें डर था कि वहां ज्यादा मामले दर्ज होने से उन्हें इलाके से तड़ीपार किया जा सकता है इसीलिए उन्होंने मुंबई में चोरियां करनी शुरू कर दी थी। सीनियर इंस्पेक्टर गिरीष अनावकर ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी किया गया दो मोबाइल, एक आईपैड और साढ़े आठ हजार रुपए नगद बरामद किया गया है।    

 

Created On :   18 Dec 2018 9:11 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story